ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;- 🐏मेष राशिफल आप किसी करीबी को कोई सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा ǀ आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं ,आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है ǀ अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त […]
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आप किसी करीबी को कोई सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा ǀ आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं ,आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है ǀ अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त से फोन पर बाते क्र लें,आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ पिछले मतभेदों को भुलाकर आगे बढने के लिए भी अच्छा समय है ǀ
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
🐂वृषभ राशिफल
आज आपकी किस्मत चमकने का दिन हैǀ सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है ǀआज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें,आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा ǀ फिर भी आज किसी को उधार ना दें ,वापस नही मिल पायेगा ǀ स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है ǀ आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी ǀ
🦀कर्क राशिफल
ऐसे अवसरों को पकड़ने की कोशिश करें जो आपको सोचने और उसे अपने तरीके से दुबारा पेश करने का मौका दें ǀ आप इसे उत्साह के साथ कर भी पायेंगे और आपको आनंद भी आएगा ǀ घर में कुछ बदलाव होने ही हैं ,शायद आप अधिक एकाग्रता और अधिक बेह्तर अवसरों के लिए किसी नईं जगह जाना चाहते हैं ǀ
🐅सिंह राशिफल
अपने जैसी रुचियों और सत्तासीन व्यक्तियों से साझेदारी बनाने की कोशिश करें ǀ कुछ आदमी आपको झूठी आशाएं देने की कोशिशें कर रहे हैं लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्यान नही देना है ǀ अपने आप से फैसले लें और उनपर जमे रहें ǀ आप काफी समय से घर खरीदने की सोच रहें हैं,अब आप ऐसा कर सकते हैं ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें,इससे जो निष्कर्ष निकलेगा ,उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी ǀ अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नही रखते ǀ इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएँ ǀइधर –उधर की हांकना आपकी आदत नही है ,लेकिन कई बार आपको ना चाहते हुए भी यह करना पड़ता है ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे ǀआप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगीǀआप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को टाल रहें हैं लेकिन आज इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर रखकर सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आप आज अनजाने तथ्यों के साथ सहज महसूस नही करेंगे ǀइसलिए आप प्रयोग ना करते हुए जानी –पहचानी राहों पर ही आगे बढने की कोशिश करेंगे ǀ आपके सामने नए अवसर आयेंगे ,लेकिन आप उनमे से भी उसी को चुनेंगे जिससे आप भली-भांति परिचित हैं ǀ इस समय का उपयोग अपना पिछला बचा हुआ काम निपटाने के लिए करें ǀ
🏹धनु राशिफल
मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें ǀआज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है ǀदिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा ǀ आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है ǀ
🐊मकर राशिफल
दिन की शुरुआत उलझन से होगी ǀ आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा,आपका मार्गदर्शन करेगा ǀ आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है ǀऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी ǀआपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे ǀआपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे ।
🐟मीन राशिफल
प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें ǀ अपने आप को ज्यादा ना थकाएं और कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें ǀ दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं ǀ