संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार निवासी एक अंडा विक्रेता को मनबढ़ो ने पहले तो अपहरण कर खूब पिटाई करने के बाद उसे लुचूई ओवरब्रिज पर फेक कर फरार हो गए थे। रात्रि में पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजन को दी, और रात्रि में ही उसका एक निजी अस्पताल में उपचार हुआ। पीड़ित ने अज्ञात कार सवार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के घघसरा निवासी विकास सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह जो चौराहे पर अंडा और पानी का बोतल बेचने का कार्य करता है। रविवार की रात्रि में 10 बजे के करीब एक कार में सवार चार लोग आए, और दुकान पर अंडा खाया और पानी लिया। भुगतान के लिए कहा तो कार में सवार चारों युवकों ने कहा चलो यहां भुगतान कर दे। करीब 150 रुपया का भुगतान मनबढ़ों ने ऑनलाइन करने के बाद चारो जबरजस्ती कार में खींच कर बैठा लिए। चौराहे पर रात्रि की वजह से सुनसान था। कार में चारों युवकों ने मिलकर अंडा विक्रेता की खूब धुनाई करने के बाद लुचूई ओवरब्रिज पर चलती कार से फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन युवक को तत्काल एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया और अज्ञात कार सवार के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि मामला संज्ञान में हैं, सीसीटीवी कैमरे और ऑनलाइन किए गए भुगतान से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

