भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा रही स्टार एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती की जोड़ी में खूब धमाल मचा रही है। बता दें कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के कातिल अदाओं से भरपूर और सिंगर सृष्टि भारती की सुरीली में आवाज से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ ने यूट्यूब पर मात्र चौदह घंटे में एक मिलियन व्यूज पार करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस गाने की अपार सफलता पर संगीतप्रेमियों के बीच जश्न के जैसा माहौल बना हुआ है। ये मजेदार भोजपुरी लोकगीत फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सिंगर सृष्टि भारती की आवाज की खनक और गाने का रिदम हर किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देता है। वहीं, विडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने दिलकश अदाओं और एनर्जेटिक डांस से गाने में चार चांद लगा रही हैं और महफ़िल में गर्दा उड़ा रही हैं। इस गाने में माही श्रीवास्तव पारंपरिक भारतीय परिधान में ग्लैमरस लुक, चेहरे के बेहतरीन एक्सप्रेशन और डांस मूव्ज दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इस गाने में सिंगर और एक्ट्रेस की जुगलबंदी को भोजपुरी म्यूजिक लवर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच है जो देखने में बड़ा ही मनमोहक लग रहा है।
लिंकः https://youtu.be/I28kHUqPIOs?si=CIBSjZXJ93r5a2ts
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot







