पायनियर आजमगढ़.
आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी एक युवक सोमवार की शाम अपने गांव के घर से बाजार वाले घर पर खाना खाने के लिए निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पर स्थित खंडहर के मकान में मिला।
सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची, जिससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सगड़ी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
नरोत्तमपुर गांव निवासी सतीश चंद्र का गांव के साथ ही बाजार में भी मकान है। सोमवार की रात लगभग आठ बजे उनका लड़का प्रभात मिश्रा (19) गांव के मकान से खाना खाने बाजार के मकान पर जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वह बाजार वाले मकान पर नहीं पहुंचा।
परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, जब वह नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।* *सूचना पर 112 नंबर पुलिस पहुंची और परिवार से बात कर लौट आई। सुबह आठ बजे के करीब घर से करीब 60 मीटर दूर स्थित खंडहर में उसका शव बरामद हुआ।
गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस काफी देर से पहुंची। जिससे नाराज लोगों ने मुख्य मार्ग पर ही चक्काजाम कर दिया। वहीं जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए और मौका-मुआयना किया।*
शव घर से कुछ दूर पर स्थित खंडहर के मकान में मिला
पायनियर आजमगढ़. आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी एक युवक सोमवार की शाम अपने गांव के घर से बाजार वाले घर पर खाना खाने के लिए निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर पर स्थित खंडहर के मकान में मिला। सूचना देने के बाद […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
अयोध्या, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की भव्य सौगात
ब्यूरो चीफ नीलम सिंह अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सौजन्य से आयोजित पत्रकार साथियों की भव्य विंध्याचल धाम यात्रा ने धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्द का ऐसा अद्भुत संगम रचा, जिसने पत्रकार जगत के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। अयोध्या से विंध्याचल पहुंचे पत्रकार साथियों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और […]


