आम्रपाली दूबे के जन्मदिन पर इश्तियाक शेख बंटी ने दिया अनमोल तोहफा
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे का जन्मदिन काफी खास बन गया है। चारों ओर से उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। उन्हें बधाई व शुभकामना देने वालों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में जाने माने फ़िल्म निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी ने अनमोल तोहफा देकर आम्रपाली दूबे के जन्मदिन को और […]

इस फ़िल्म को लेकर मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर इश्तियाक शेख बंटी ने बताया कि ‘यह फिल्म लड़कियों के लिए प्रेरणा है और सिर्फ लड़कियों ही नहीं शादी सुदा महिलाओं के लिए भी ये फ़िल्म प्रेरणादायक है। विवाह होने के बाद भी औरत चाहे तो अपना मनपसंद करियर चुन सकती है और नाम फेम बना सकती है। यही इस फ़िल्म में दर्शाया गया है कि शादी होने के बाद महिलाओं को हिम्मत नहीं हारना चाहिए। वे हिम्मत से काम करके दुनियां में अपना नाम कमा सकती हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘आम्रपाली दूबे जी मेरी बहुत खास दोस्त हैं। आज उनका जन्मदिन है, तो उन्हें तहेदिल से मैं बर्थडे की बधाई एवं ढ़ेरों शुभकामनाएं देता हूँ। उनकी सारी मुराद पूरी हो, यही दुआ करता हूँ। वे जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं, उतनी ही अच्छी नेकदिल इंसान हैं। उनके साथ अच्छे अच्छे सब्जेक्ट पर फिल्में करना बड़ा सहज होता है और उनका फुल सपोर्ट मिलता है।’
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
मनोरंजनगोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के […]
कला और संस्कृति


