अंग्रेजी विभाग में पियर टीचर्स का हुआ चयन
दीक्षारंभ में सहयोग के साथ-साथ सीनियर्स करेंगे जूनियर्स का मार्गदर्शन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की अंग्रेजी विभाग में सीनियर विद्यार्थियों का पियर टीचर के रूप में चयन किया गया। एम.ए प्रथम तथा द्वितीय सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा सी.जी.पी.ए के आधार पर पियर टीचर्स का चयन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने बताया कि पियर टीचर जूनियर्स के लिए हो रहे दीक्षारंभ में भी सहयोग करेंगे तथा समय-समय पर उनका मार्गदर्शन भी करेंगे। प्रोफेसर शुक्ला ने बताया कि पियर टीचिंग से छात्रों में नया दृष्टिकोण उत्पन्न होता है, विद्यार्थी शिक्षक से सीख के खुद का एक नया दृष्टिकोण विकसित करता है। पीयर टीचिंग से उनके सामाजिक संपर्क को भी बढ़ावा दिया जाता है जिससे वह बिना झिझक के अपनी बातें कह सके या दूसरों को समझा सके। पियर टीचिंग से छात्र खुद से नई चीज़ सीखते हैं तथा इससे उनके व्यक्तित्व विकास में मदद मिलती है।उन्होंने चयनित पियर टीचर्स को बधाई भी दी
ये हैं पियर टीचर्स: जाह्नवी सिंह, श्रेया मिश्रा, प्रकृति पटेल, आकांक्षा पांडे, आकर्षिका सिंह, आयुषी राव, साइमा अंसारी, शुधांस राय, कुशाग्र मिश्रा, आयुष्मान पांडे, अफ्फान राशिद
अंग्रेजी विभाग द्वारा पियर टीचर की चयन की प्रक्रिया सराहनीय प्रयास है, इससे विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ एक दूसरे को समझने तथा ज्ञान के आदान-प्रदान में भी सहयोग मिलता है। नैक मूल्यांकन में इस बात पर विशेष जोर दिया जाता है
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
अंग्रेजी विभाग में पियर टीचर्स का हुआ चयन
अंग्रेजी विभाग में पियर टीचर्स का हुआ चयन दीक्षारंभ में सहयोग के साथ-साथ सीनियर्स करेंगे जूनियर्स का मार्गदर्शन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की अंग्रेजी विभाग में सीनियर विद्यार्थियों का पियर टीचर के रूप में चयन किया गया। एम.ए प्रथम तथा द्वितीय सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा सी.जी.पी.ए के आधार पर पियर टीचर्स का चयन […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़उग्रसेन सेतु की मरम्मत करने के लिए लखनऊ से पहुंची विशेषज्ञों की टीम
15 दिन तक आवागमन पर रहेगी पाबंदी, निर्माण सामग्री जुटी मरम्मत के दौरान दोपहिया वाहनों को ही मिलेगी अनुमति ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज : गोरखपुर और देवरिया को जोड़ने वाले राप्ती नदी पर स्थित उग्रसेन सेतु की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू होना था लेकिन बारिश के चलते कार्य नहीं शुरू […]
न्यूज़

