अरुण तिवारी निर्देशित संजीव मिश्रा, काजल यादव, सोनाली मिश्रा अभिनीत ‘मीरा’ की शूटिंग शुरू
अरुण तिवारी निर्देशित संजीव मिश्रा, काजल यादव, सोनाली मिश्रा अभिनीत ‘मीरा’ की शूटिंग शुरू, संजीव मिश्रा, अरुण तिवारी, किरण मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘मीरा’ की शूटिंग शुरू जौनपुर में, जाने माने फ़िल्म निर्देशक अरुण तिवारी के कुशल निर्देशन में बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘मीरा’ की शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर […]

जाने माने फ़िल्म निर्देशक अरुण तिवारी के कुशल निर्देशन में बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘मीरा’ की शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में शुरू कर दी गई है। कलम की जादूगरनी लेखिका व अभिनेत्री किरण मिश्रा द्वारा लिखित इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा के पॉवरस्टार संजीव मिश्रा चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके साथ भोजपुरी फिल्मों स्टार सिनेतारिका काजल यादव और अदाकारा सोनाली मिश्रा की रोमांटिक व रोमांचक केमिस्ट्री दिखने वाली है। पूरी फिल्म में उनकी तिकड़ी फुल टू धमाल मचाते हुए पारिवारिक व सामाजिक संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी।
उल्लेखनीय है कि शूटिंग के सेट पर फ़िल्म के हीरो संजीव मिश्रा ने कहा कि ‘हमारी फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। निर्देशक अरुण तिवारी बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि मैं एक बेहतरीन पारिवारिक फ़िल्म का हिस्सा हूँ। मुझे इस फ़िल्म में काम करके बहुत आनंद आ रहा है। इस फ़िल्म में काजल यादव और सोनाली मिश्रा के साथ मेरी बॉन्डिंग ऑडियंस को बहुत पसंद आने वाला है।’
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
मनोरंजनगोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के […]
कला और संस्कृति


