अयोध्या रेप कांड फिलहाल चर्चाओं में बना हुआ है. इसपर खूब सियासत भी की जा रही है. आरोपी सपा नेता निकले हैं तो भाजपा भी सपा पर खूब हमलावर है. इसी बीच अयोध्या रेप कांड के पीड़ित परिवार से मिलने गया भाजपा का प्रतिनिधि मंडल उस समय काफी असहज हो गया, जब प्रेस वार्ता के दौरान वहां एक अन्य रेप पीड़िता पहुंच गई और उसने अपने ही ससुर और पति पर रेप का आरोप लगा दिया. पीड़िता ने रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई और भाजपा नेताओं से इंसाफ मांगा. पीड़ित का कहना था कि पुलिस उसकी नहीं सुन रही है और वह लगातार अधिकारियों के ऑफिसों के चक्कर लगा रही है.
अचानक प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं के सामने पहुंची पीड़िता रो-रोकर अपनी आपबीती भाजपा नेताओं को सुनाने लगी. उसने कहा कि जिस युवक ने उसके साथ रेप किया, उसके साथ उसकी शादी करवा दी गई और फिर ससुर ने भी उसके साथ रेप किया. पीड़िता की आपबीती सुन वहां मौजूद हर कोई सकते में आ गया.
अचानक पहुंची पीड़िता ने क्या बताया?
पीड़िता अयोध्या जिले की ही रहने वाली है. वह पिछड़ी जाति से संबंध रखती है. उसका आरोप था कि दलित समाज से आने वाले युवक ने उसका रेप किया. मामले में केस भी दर्ज किया गया. मगर फिर आरोपी पक्ष ने दवाब बनाकर उसकी आरोपी युवक के साथ शादी करवा दी. शादी के बाद वह पति के साथ दिल्ली रहने आ गई.
दिल्ली में पति का परिवार भी रहता था. वह पहले दिन से ही उसके साथ मारपीट शुरू हो गई. ससुर और देवर भी उसके साथ गलत व्यवहार करते थे. फिर ससुर ने ही उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला. जब उसने अपने पति को ये बात बताई तो उसने भी अपने ही पिता का पक्ष लिया और उसे अपने घर से भगा दिया.
पीड़िता ने भाजपा नेताओं से कहा कि वह लगातार इंसाफ के लिए पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगा रही है. मगर उसकी सुनवाई कही नहीं हो रही है. पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़िता को हर संभव मदद का भरोसा दिया और कार्रवाई की बात कही.
अयोध्या रेप कांड फिलहाल चर्चाओं में बना हुआ है.
अयोध्या रेप कांड फिलहाल चर्चाओं में बना हुआ है. इसपर खूब सियासत भी की जा रही है. आरोपी सपा नेता निकले हैं तो भाजपा भी सपा पर खूब हमलावर है. इसी बीच अयोध्या रेप कांड के पीड़ित परिवार से मिलने गया भाजपा का प्रतिनिधि मंडल उस समय काफी असहज हो गया, जब प्रेस वार्ता के […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेश45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी *सुबह 6:30 बजे पीआरवी की सूचना पर पहुंची पुलिस; शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा *घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, क्षेत्राधिकारी गीडा ने वीडियो बाइट जारी कर दी जानकारी संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर।थाना सहजनवां क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हड़ही-कोड़री में रविवार सुबह एक […]
उत्तर प्रदेशभव्य दुर्गा पूजा दीपोत्सव, प्रसाद वितरण से भक्तिमय हुआ पशुपतेश्वर महादेव मंदिर परिसर
सिद्धार्थनगर ब्यूरो / अनुराग त्रिपाठी, निष्पक्ष टुडे ऐचनी में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का संगम — मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, भक्तों के बीच वितरित हुआ प्रसाद सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम ऐचनी स्थित ऐतिहासिक पशुपतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और धार्मिक उल्लास का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। भव्य […]
उत्तर प्रदेशमेरठ हत्याकांड: रिश्तों का कत्ल, साजिश का खौफनाक अंजाम!
अनुराग त्रिपाठी /मेरठ ब्यूरो ,निष्पक्ष टुडे :- पति की हत्या के मामले में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा — अदालत का सख्त संदेश, अपराध करके कानून से बचना आसान नहीं! मेरठ, उत्तर प्रदेश। रिश्तों के भरोसे को तार-तार करने वाले मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। […]
उत्तर प्रदेशधनंजय सिंह के पक्ष में हाईकोर्ट के फैसले की उम्मीद, समर्थकों में खुशी की लहर
नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :- मल्हनी की सियासत में बढ़ी हलचल, हाईकोर्ट के आदेश और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर टिकी नजर जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जुड़ी बड़ी राजनीतिक और कानूनी खबर सामने आ रही है। जौनपुर कोर्ट से मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में चल रही कानूनी प्रक्रिया को लेकर उनके पक्ष में […]

