भाजपाईयों ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा
गोला ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोला में निकाली बाईक तिरंगा यात्रा। यात्रा गोला थाना परिसर से निकलकर आनंदविद्यापीठ ककरही स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के साथ समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली गयी।
तिरंगा यात्रा उपनगर स्थित थाना परिसर से निकलकर बेवरी, तहसील, पश्चिम चौराहा होते हुए ककरही आनंद विद्यापीठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामलखन शुक्ल व केशभान राय को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद समाप्त हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि 1942 में पं रामलखन शुक्ल, केशभान राय व राजवंशी सैंथवार के द्वारा गोला कोतवाली परिसर में लगे ब्रिटिश झंडे को उतार फेंका गया और वहां तिरंगा झंडा लहरा दिया गया। थाना परिसर भी हमारे लिए ऐतिहासिक महत्व की जगह है। आज युवा मोर्चा के द्वारा इन्हीं वीर स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों की याद में निकाला गया है। पूरे देश में ऐसे ही महान विभूतियों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने अपील किया कि 15 अगस्त एक भी घर बचने ना पाये हर छत पर तिरंगा लहराना चाहिए। इसके पहले कार्यक्रम कर तिरंगा यात्रा निकालने व घर-घर तिरंगा झंडे लगाने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई। तिरंगा यात्रा में जय वंदे मातरम, वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान नारे लगाए।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधक रवि प्रताप राय, प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज रंजन शुक्ल,ब्लाक प्रमुख आशीष राय, शत्रुघ्न कसौधन,नित्यानंद मिश्र,रतन प्रकाश दूबे,नवनीत राय,अखंड शाही,देवेश निषाद, संतोष तिवारी, नवनीत राय, राजकुमार हिन्दुस्तानी, अमरमणि त्रिपाठी, आलोक पाण्डेय, लक्ष्मण आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
भाजपाईयों ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा
भाजपाईयों ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा गोला ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोला में निकाली बाईक तिरंगा यात्रा। यात्रा गोला थाना परिसर से निकलकर आनंदविद्यापीठ ककरही स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के साथ समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली गयी। तिरंगा यात्रा उपनगर स्थित थाना परिसर से […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


