“अधूरे विकास कार्यो पर विफरे बीडीओ”
“जीयोटैग, अधूरे आवास, जीरो पावर्टी व अन्य विकास कार्यो को तय समय पर पुरा करने का दिया अल्टीमेटम”
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास खंड में मनरेगा कर्मियो की साप्ताहिक बैठक ब्लाक सभागार में बुधवार को हुई। बैठक में आवास, जीरो पावर्टी, मनरेगा जीयोटैग, सृजित मानव दिवस आदि विकास कार्यो की समीक्षा खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज घीषम प्रसाद ने किया। खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। रोजगार सेवको को चेताया कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा पर अधूरे कार्य पुरे नही किये गये तो कार्रवाई तय है। उन्होनें कहा कि वित्तीय वर्ष में मनरेगा मजदूरों को सौ दिन का रोजगार देना अनिवार्य है, हीला हवाली बर्दाश्त नही कि जायेगी। जीरो पावर्टी में वापस आये फोटो को तत्काल अपलोड कर दिया जाय। मनरेगा, आवास जीयो टैग व अन्य कार्य जल्द से जल्द पुरा कर लिया जाय। आगामी वित्तीय वर्ष में कराये जाने वाले कार्यो का ठोस प्लान तैयार कर लिया जाय जिससे विकास कार्यो में बाधा न उत्पन्न हो। गायघाट, खजूरी पान्डेय गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चो के पानी के लिए मोटर, टंकी व अन्य व्यवस्थाएं जल्द से जल्द करने के लिए मातहतो को निर्देश दिया। बैठक में लेखाकार ओमप्रकाश, जेई जयराम तिवारी, आशीष कुमार, कैलाशपति, अनुप सिंह, दयानंद यादव, निर्भय पांडेय, अनीता दुबे, दुर्गेश कुमार, नीता सिंह, रंजना यादव, मनीष, अजीज, राजकिरन, नीतु चौहान, आशीष मिश्र, राजु, कंचन मिश्रा, मनोज, देवेन्द्र, कृष्णमोहन, उमेश, अमिताभ आदि लोग मौजुद थे।

