बेलीपार के व्यापारी की पोखरे में डूबने से मौत
गोरखपुर।बेलीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलीपार कस्बा निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति मंगलवार की शाम को अपने खेत की तरफ गए थे, इस दौरान पैर फिसल कर बगल में स्थित गहरे पोखरे में गिर गए। यहां डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलीपार कस्बा निवासी 53 वर्षीय वीरेंद्र मद्धेशिया पुत्र स्व. श्रीराम मद्धेशिया मंगलवार की शाम 7:00 बजे गांव से सटे अपने पुराने घर के बगल में स्थित खेत देखने गए थे। इस बीच अचानक पैर फिसलने से खेत के ठीक बगल में स्थित गहरे पोखरे में डूब गए। परिजन रात से ही तलाश कर रहे थे। इस बीच पता चला कि पोखरे के बगल में स्थित खेत में उनके एक पैर का चप्पल पड़ा हुआ है । जिसकी आशंका पर लोगों ने बेलीपार को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई । काफी देर तलाशने के बाद पोखरे से उनका शव बरामद हुआ। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह एवं हल्का दरोगा सरोज कुमार ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक वीरेंद्र मद्धेशिया के दो पुत्र मुकेश तथा शिवम विवाहित है। तथा 28 वर्षीय बिटिया खुशबू अविवाहित है। पत्नी गायत्री सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
बेलीपार के व्यापारी की पोखरे में डूबने से मौत
बेलीपार के व्यापारी की पोखरे में डूबने से मौत गोरखपुर।बेलीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलीपार कस्बा निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति मंगलवार की शाम को अपने खेत की तरफ गए थे, इस दौरान पैर फिसल कर बगल में स्थित गहरे पोखरे में गिर गए। यहां डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


