गोरखपुर: खोराबार खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राम शंकर को नियम विरुद्ध कार्य, आदेशों की अवहेलना और शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्हें निलंबन अवधि तक डायट गोरखपुर से संबद्ध किया गया है।
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता राम पाल के अनुसार, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद शुक्ल ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को शिकायत भेजी थी। जांच के निर्देश पर सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मंडल ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

