एतद् द्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक दिनांक 01/08/2024 में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय इस प्रकार है, “समिति ने सर्वसम्मति से स्नातक पाठ्यक्रम के क्वालीफाईंग/नान-क्वालीफाईंग के माइनर को कैरिकुलर कोर्स में पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर के प्रश्नपत्र PSY100 (Communication Skills and Personality Development) एवं HSC100 (Nutrition, Health and Hygine) के अनुत्तीर्ण छात्रों की विशेष परीक्षा कराये जाने हेतु सहर्ष सहमति प्रदान करते हुए पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर के इसी ग्रुप के शेष प्रश्नपत्र FCA100, NCC100, NSS100, PHED100 एवं RR100 के भी ऐसे छात्र जो क्वालीफाई नही किये हैं, उनके लिए भी पोर्टल खुलवाकर नियमानुसार कार्यवाही कर अंक अपलोड करने हेतु अपनी सहमति प्रदान की गयी। समिति ने उक्त परीक्षा हेतु बैक पेपर के लिए पूर्व निर्धारित रूपये 500/- शुल्क के रूप में लिए जाने का निर्णय लिया”.
उक्त के क्रम में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के ऐसे छात्र/छात्राऐं जो पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर 2023-24 की माइनर को कैरिकुलर परीक्षा में नानक्वालीफाइ हैं, उन्हे निर्धारित शुल्क जमा करते हुए विशेष परीक्षा में सम्मिलित होने का यह एक मात्र अन्तिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। अतः छात्र/छात्राओं से आपेक्षित है कि वे पोर्टल पर परीक्षा फार्म पूरित कर निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होंगे, अन्यथा की स्थिति में यदि कोई छात्र/छात्रा विशेष परीक्षा में सम्मिलित नही होते है तो उन्हे संगत सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया जायेगा।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर पोर्टल दिनांक 03/08/2024 से दिनांक 06/08/2024 तक खोला जा रहा है। विश्वविद्यालय एवं सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के ऐसे छात्र/छात्राओं को उपरोक्त वर्णित कैचो (07 कैच) में नान-क्वालीफाई है, वे पोर्टल पर जा कर अपना फार्म भर कर निर्धारित फीस जमा किया जाना समयान्तर्गत सुनिश्चित कर लें। यह व्यवस्था केवल उन्ही छात्र/छात्राओं को प्रदान किया गया है, जिनका परीक्षाफल सत्र 2023-24 में घोषित हुआ है तथा वे ही उक्त सन्दर्भित परीक्षा में बैठने हेतु अर्ह होंगे।
एतद् द्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक
एतद् द्वारा समस्त सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक दिनांक 01/08/2024 में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय इस प्रकार है, “समिति ने सर्वसम्मति से स्नातक पाठ्यक्रम के क्वालीफाईंग/नान-क्वालीफाईंग के माइनर को कैरिकुलर कोर्स में पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर के प्रश्नपत्र PSY100 (Communication Skills and Personality Development) एवं HSC100 (Nutrition, […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेश45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी *सुबह 6:30 बजे पीआरवी की सूचना पर पहुंची पुलिस; शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा *घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, क्षेत्राधिकारी गीडा ने वीडियो बाइट जारी कर दी जानकारी संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर।थाना सहजनवां क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हड़ही-कोड़री में रविवार सुबह एक […]
उत्तर प्रदेश


