संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )।
हरपुर बुदहट थाना अंतर्गत सोनबरसा चौकी के भेउसा दूबे गाव में पुरानी खुन्नस में दो पक्षो में मारपीट का मामला सामने आया है, घटना 14-15 मार्च की बताई जा रही है, पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रथम पक्ष से भेउसा दूबे निवासी सीटहल पुत्र वंशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 मार्च की शाम 6 बजे खेत की तरफ जा रहे थे जहां पुरानी रंजिश को लेकर गाव के ही एक दर्जन लोगों धनेश, मनोज, गोविंद, गुड्डन, रमेश, लष्मी, पुत्थुल, जशोदरा, सन्तोष, और तीन अन्य महिलाओ ने मिलकर मुझपर हमला कर दिया, जिससे मेरे सर पर चोट लग गयी और मैं बेहोश हो गया । पुलिस ने उपरोक्त लोगो पर सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष से रम्भा देवी प्रद्युम्न ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 मार्च की सुबह मेरे घर के दरवाजे पर चढ़कर गाव के पिल्लू, सबरजीत, अमरजीत, चौथी पुत्रगण सीटहल ने मिलकर मुझे और मेरी जेठानी, सास, ससुर और भसुर को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया, पुलिस ने रम्भा की तहरीर पर आरोपीयो पर सम्भन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

