भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड की शुरुआत करने वाले फ़िल्म निर्माता विनोद गुप्ता ने गढ़वाली फिल्म ‘घौर एक मंदिर’ की शूटिंग धूमधाम से शुरू कर दिया है। बता दें कि इंटलेक्ट इंफ्राकॉन एलएलपी बैनर के तले बन रही गढ़वाली फिल्म ‘घौर एक मंदिर’ का शुभ मुहूर्त दिनांक 30 अक्टूबर को उत्तराखंड के केसर वाला गांव में डॉ. […]
भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड की शुरुआत करने वाले फ़िल्म निर्माता विनोद गुप्ता ने गढ़वाली फिल्म ‘घौर एक मंदिर’ की शूटिंग धूमधाम से शुरू कर दिया है। बता दें कि इंटलेक्ट इंफ्राकॉन एलएलपी बैनर के तले बन रही गढ़वाली फिल्म ‘घौर एक मंदिर’ का शुभ मुहूर्त दिनांक 30 अक्टूबर को उत्तराखंड के केसर वाला गांव में डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा के करकमलो से किया गया है। इस फिल्म का धूमधाम से ग्रैंड मुहूर्त करने के बाद फ़िल्म की शूटिंग की शुरूवात हो गई हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। इस फिल्म के निर्माता संदीप जिंदल, विनोद कुमार गुप्ता हैं। सह निर्मात्री स्वीटी वालिया हैं। कथाकार व निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। संगीतकार अमित वी कपूर, गीतकार जसपाल राणा, एस के चौहान हैं। पटकथा व संवाद एस के चौहान ने लिखा है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, कार्यकारी निर्माता राहुल पांडेय, स्थानीय निर्माता रमेश नौडीयाल, आर्ट डायरेक्टर राजेश नौगाई हैं। मुख्य कलाकार संजू सिलोडी, साक्षी काला, प्रशांत, चेतना मीरा, रमेश रावत, सुमन गौड, अंशिका, रमेश नौडियाल, गिरिजा सेमवाल, साक्षी रावत आदि हैं।
गौरतलब है कि फिल्म के मुहूर्त में विशेष अतिथियों के रूप में राजीव थपलियाल (ऑल इंडिया बॉडी बिल्डर संगठन के अध्यक्ष, भूतपूर्व उपाध्यक्ष), जय कृष्ण नौटियाल (पूर्व उपाध्यक्ष फिल्म विकास परिषद उत्तराखंड), सुरेश भट्ट (फिल्म विकास परिषद उत्तराखंड), निर्माता निर्देशक सुनील बडूनी, फिल्म निर्देशक अशोक चौहान, फिल्म निर्देशक देबू रावत, निर्माता निर्देशक बी. एस. थापा (किसान मोर्चा राष्ट्रीय सचिव अनिल शर्मा), सूरत सिंह नेगी मौजूद थे। फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर फिल्म निर्माता विनोद गुप्ता ने बताया कि ‘उन्हें उत्तराखंड की कला संस्कृति से बहुत ही गहरा लगाव है, जिसकी वजह से फिल्म ‘घौर एक मंदिर’ के व अन्य फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड की कला, संस्कृति, धरोहर, रीति रिवाज को उत्तरोत्तर समाज में प्रचारित व प्रसारित करते रहेंगे। गढ़वाली फिल्म ‘घौर एक मंदिर’ के निर्माण के साथ-साथ विनोद गुप्ता द्वितीय उत्तराखंडी फिल्म अवार्ड का आयोजन भी करने जा रहे हैं, जो दिनांक 6 दिसंबर 2025 को देहरादून उत्तराखंड में संपन्न होगा।’
वहीं महामंडलेश्वर डॉक्टर उमाकांत सरस्वती जी ने आशिर्वाद के साथ-साथ इस बात की शुभकामना भी दिया कि ‘जिस तरह से विनोद गुप्ता लगातार 20 वर्षों से भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन करते रहे हैं, उसी तरह से उत्तराखंडी फिल्म अवार्ड का भी आयोजन करते रहेंगे। जिससे उत्तराखंड ही भाषा में बनने वाली फिल्मों की गरिमा में दिनों दिन बढ़ोतरी होती रहेगी।’