गोरखपुर: भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन मॉरीशस की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सरिता बुधु ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. बुधु को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजपुरी भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में डॉ. सरिता बुधु के योगदान की सराहना की।
मुलाकात में भारतीय संस्कृति और भाषा के अंतरराष्ट्रीय महत्व पर भी चर्चा की गई।

