आमने सामने बाइक टक्कर में पांच गंभीर
संवाददाता अरविंद कुमार
नौतनवा /महराजगंज : नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया तिराहे से दो सौ मीटर पूरब नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर बुधवार 2:30 लगभग दो बाईक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हुए। जिसमें तीन पुरुष एक महिला व एक बच्ची शामिल है। सूचना मिलते ही नौतनवां क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया तिराहे से दो सौ मीटर पूरब नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर दो बाईक की आमने-सामने टक्कर में ठूठीबारी थाना क्षेत्र निवासी विद्रावती पत्नी कैलाश (50) ,कंचन पुत्री योगेन्द्र (12) को बाईक पर बैठाकर कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर निवासी अखिलेश यादव पुत्र वृंदावन यादव (35) के साथ बसन्तपुर के लिए जा रहा था महदेईया तिराहे से दो सौ मीटर पूरब मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी नौतनवां के तरफ जा रहे बाईक सवार गोपाल पासवान पुत्र अर्जुन पासवान (22) निवासी नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सम्पतिहा व खोरिया निवासी पिन्टू पासवान पुत्र बिचारी पासवान (22) गम्भीर रूप से घायल हो गए। मार्ग दुर्घटना की खबर सुनकर परसामलिक थानाध्यक्ष उमेश कुमार मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल पांचों लोगों को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विद्रावती पत्नी कैलाश, अखिलेश यादव पुत्र वृंदावन यादव व गोपाल पासवान पुत्र अर्जुन पासवान की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा पिन्टू पासवान पुत्र बिचारी पासवान व कंचन पुत्री योगेन्द्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दो बाईक की आमने-सामने की टक्कर में पांच घायल हो गए हैं।
आमने सामने बाइक टक्कर में पांच गंभीर
आमने सामने बाइक टक्कर में पांच गंभीर संवाददाता अरविंद कुमार नौतनवा /महराजगंज : नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया तिराहे से दो सौ मीटर पूरब नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर बुधवार 2:30 लगभग दो बाईक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हुए। जिसमें तीन पुरुष एक महिला व एक बच्ची शामिल […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़गोरखपुर को ₹40 करोड़ की सौगात, 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- कल्याण मंडपम का उद्घाटन, नगर निगम के 115 कार्यों का शिलान्यास; CM योगी ने कानून-व्यवस्था, रोजगार और पेंशन को लेकर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां गोरखपुर, 16 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर को करीब ₹40 करोड़ की 119 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जंगल नकहा नंबर-2 में नवनिर्मित […]
न्यूज़


