तस्करों के दो गुट में विवाद, फूंकी बाइक
संवाददाता अरविंद कुमार
भैरहवा/ (नेपाल ): नेपाल के रूपन्देही जिला के मर्चवार क्षेत्र में तस्करी के क्षेत्र बंटवारे को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए हैं। बुधवार की रात माया देवी गांव पालिका के वार्ड पांच के गोनहा गांव में हुए विवाद में एक बाइक फूंक दी गई। इसके पूर्व मर्यादपुर थाना में भी तस्करी के क्षेत्र बंटवारे को लेकर हुई मारपीट भी चर्चा का विषय बना है। मामले में जिला पुलिस की टीम ने तीन लोगो को हिरासत में लिया है। कुछ पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ जारी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक रूपन्देही जिला के मर्चवार क्षेत्र में वीर बहादुर जायसवाल व पिंटू यादव नामक दो तस्करों का गुट सक्रिय है। जो भारतीय क्षेत्र से तस्करी का माल मंगा नेपाल के थाना चौकी की मिली भगत से भैरहवा बुटवल व काठमांडू तक पहुंचाते हैं।
विवाद सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव सटे नेपाल के कोटही माई गांव पालिका वार्ड तीन के त्रिलोकपुर से धान व चावल तस्करी को लेकर हुआ। दोनों गुट त्रिलोकपुर नाके को तस्करी का अपना क्षेत्र बता मर्यादापुर प्रहरी थाना पर पहुंच गए। इस दौरान थाने पर भी विवाद हुआ। तस्करी के मिली भगत में शामिल नेपाल पुलिस कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों गुटों को वहां से हटाया। लेकिन दोनों गुट गोनहा गांव में भिड गए। रूपन्देही के डीएसपी मनोहर भट्ट ने बताया कि तस्करी की गुटबाजी में जलाए गए बाइक समेत तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।
तस्करों द्वारा जलाई गई मोटरसाइकिल।
तस्करों के दो गुट में विवाद, फूंकी बाइक संवाददाता अरविंद कुमार भैरहवा/ (नेपाल ): नेपाल के रूपन्देही जिला के मर्चवार क्षेत्र में तस्करी के क्षेत्र बंटवारे को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए हैं। बुधवार की रात माया देवी गांव पालिका के वार्ड पांच के गोनहा गांव में हुए विवाद में एक बाइक फूंक […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़उग्रसेन सेतु की मरम्मत करने के लिए लखनऊ से पहुंची विशेषज्ञों की टीम
15 दिन तक आवागमन पर रहेगी पाबंदी, निर्माण सामग्री जुटी मरम्मत के दौरान दोपहिया वाहनों को ही मिलेगी अनुमति ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज : गोरखपुर और देवरिया को जोड़ने वाले राप्ती नदी पर स्थित उग्रसेन सेतु की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू होना था लेकिन बारिश के चलते कार्य नहीं शुरू […]
न्यूज़

