दृष्टी दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटी
लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी ने अपने चार्टर्ड एवं वरिष्ठ लायन सदस्य धनवंत लाल गुप्ता के साथ मिलकर राज अंध विद्यालय, प्रयागराज में लगभग 30 बच्चों को वृहद नास्ते में सभी पैक्ड आइटम्स के साथ फलों, ड्राई फ्रूट्स, मिठाई, विभिन्न प्रकार के बिस्किट्स, फ्रूटी, तरह तरह के चिप्स आदि का वितरण किया गया
उपरोक्त सेवा कार्य क्लब की कल्पना अग्रवाल जी के नेतृत्व में किया गया। मुख्य मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने बताया कि उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशियां देखने लायक थी,
जिसे महसूस कर सभी सदस्य हृदय से भावुक,प्रफुल्लित हो गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेयर लायन अजय अवस्थी , रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन अनूप सिंह लायन विनय अग्रवाल ,इंदर मंध्यान जी, लायन राजेंद्र गुप्ता , मुकेश अग्रवाल ,लायन हुकुमचंद केसरवानी , पंकज रस्तोगी , लायन संजय जैन , प्रदीप गुप्ता पीयूष अग्रवाल , लायन प्रमोद श्रीवास्तव ने सेवा कार्य में अपनी सहभागिता की और अंत में लायन राजेंद्र गुप्ता ने सभी आये हुए लायंस सदस्यों को आने का धन्यवाद ज्ञापित किया।






