महंगाई से जूझ रहे प्रदेश की मण्डी स्थल को भी खाद्य तेलों पर एक प्रतिशत यूजर चार्ज समाप्त करने का मुख्यमंत्री द्वारा आदेश दिया गया है, जिसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स मंडी के समस्त व्यापारियों की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई देता है।
गोरखपुर के महेवा मंडी में आज व्यापारियों ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया का स्वागत करते हुए खुशियां मनाया व एक दूसरे को बधाइयां देते हुए मिठाई बांटी। उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर से कहा कि हम सब के अगुवा श्री संजय सिंघानिया ने काफी दिनों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग मुख्यमंत्री जी से कर रखा था जिसे एक आदेश पारित कर मुख्यमंत्री जी ने उक्त मांग को पूरा किया। इसके लिए पूरा व्यापारी समाज मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करता है निश्चित तौर से महाराज जी व्यापारी समाज के अभिभावक है जिन्होंने इस आदेश से सिद्ध कर दिया है।
उपस्थित व्यापारी समाज को संबोधित करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा की हम सब की एकता का परिणाम है कि आप सब की बातों को मैं मुख्यमंत्री तक पहुंचा के समाधान पा सका। यह समस्या पहले से चली आ रही थी। अब पूरे प्रदेश में योगी सरकार ने युजर चार्ज को समाप्त करने का आदेश लागू हो चुका है और एक प्रतिशत यूजर चार्ज नहीं लगने से महंगाई पर जहां काबू पाया जा सकता है वही मण्डी स्थल के व्यापारी बेखौफ खाघ तेलों का सुचारू रूप से व्यापार कर सकेंगे आज के माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से आंनद गुप्ता पवन सिंघानिया राहुल देव मिश्र पवन गुप्ता मनोज गोयल सौरभ जालान राजेंद्र अग्रवाल मनोज त्रिपाठी बिजय सिंघानिया राजु गुप्ता गब्बु यादव मोनू अग्रहरि विशाल अग्रहरी रमेश कसौधन अनिल अग्रवाल दीपक राहुल पुरुषोत्तम अग्रवाल धीरज गुप्ता सुरेश अग्रवाल अमित गोयल बृजमोहन पांडे सतीश यादव महेंद्र अग्रवाल जितेंद्र अग्रहरि विनोद अग्रहरि आलोक कसौधन सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
Trending
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,

