भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति ने नवागत सीओ को किया सम्मानित
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)। ‘मीडिया और पुलिस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक दूसरे के सहयोग से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।’ यह कथन है तहसील के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय का। वे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति की तहसील इकाई द्वारा आयोजित सम्मान […]

बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)। ‘मीडिया और पुलिस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक दूसरे के सहयोग से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।’ यह कथन है तहसील के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय का। वे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति की तहसील इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं को अपने स्तर से देखेंगे। इस अवसर पर अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि क्षेत्रीय गतिविधियों एवं समस्याओं को ध्यान में रखकर समन्वय स्थापित कर सामाजिक कुरीतियों एवं बुराइयों को सामने लाने का प्रयास किया जाय ताकि अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लग सके।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़बालाजी दरबार में गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज की धूम, भक्ति में डूबीं मातृशक्तियां
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सुबह से देर रात तक गूंजे पूजा-अर्चना के स्वर, भगवान नर्वदेश्वर के पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं; बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान गोरखपुर। गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में आस्था और भक्ति का विशेष नजारा देखने […]
न्यूज़

