ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)। बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में राजकीय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ.प्र. के अधीन कार्यरत राजकीय खाद्य प्रशिक्षण विज्ञान केंद्र,गोरखपुर के सहयोग से दस दिवसीय कुकरी,बेकरी एवं खाद्य संरक्षण प्रशिक्षण का विभिन्न व्यंजनों के रसास्वादन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.परितोष कुमार […]
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)। बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में राजकीय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ.प्र. के अधीन कार्यरत राजकीय खाद्य प्रशिक्षण विज्ञान केंद्र,गोरखपुर के सहयोग से दस दिवसीय कुकरी,बेकरी एवं खाद्य संरक्षण प्रशिक्षण का विभिन्न व्यंजनों के रसास्वादन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.परितोष कुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी और उनके आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम की प्रशंसा की। डॉ त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आप लोगों ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जो व्यंजन बनाने की कला सीखी है, उसके पीछे आप सभी को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की सोच है।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
डॉ. योगेंद्र तिवारी ने प्राचीन काल में व्यंजनों के प्रकारों का वर्णन करते हुए उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का वर्णन किया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अर्चना दूबे कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को पिछले दस दिनों से प्रशिक्षण देना एक बड़ी चुनौती थी। इन बच्चों को कुकरी,बेकरी और खाद्य संरक्षण से सम्बन्धित लगभग हर तरह का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों की सीखने की ललक ने हमारी चुनौतियों को आसान बना दिया। आज बच्चों के चेहरे की खुशी और दिख रहा आत्मविश्वास हमें और हमारी पूरी टीम को संतोष दे रहा है। यह संतोष ही हमारी और हमारी टीम का पुरस्कार है। इन बच्चों का जीवन इन लजीज व्यंजनों की तरह महकता रहे। यही इन्हें हमारी टीम का आशीर्वाद है। डॉ. दूबे कॉलेज के प्राचार्य प्रो.राकेश कुमार पाण्डेय के रचनात्मक व्यक्तित्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह कार्यशाला असम्भव थी।
इस अवसर पर प्रशिक्षक जैनुल आब्दीन खां साहब, कार्यक्रम की प्रभारी त्रय डॉ. खुशबू राज,डॉ. वैशाली, डॉ. रुचिका सहित डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. अजय मिश्र,डॉ.मुकेश चौबे,डॉ. ब्रजेश तिवारी,डॉ. अखण्ड चंद,डॉ. विश्वजीत, डॉ. प्रतीक आदि बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधीर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा तैयार किये गए व्यंजनों का उपस्थित सभी लोगों ने लुफ्त उठाया।