“बाएं पैर में लगी है गोली” “तमंचा मोटरसाइकिल बरामद” संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा* गोरखपुर । शाहपुर थाना पुलिस की लगातार दूसरे दिन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। शनिवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान फरार होने में कामयाब रहे आरोपी अनूप यादव का सामना देर रात पुलिस से हो गया। उसने पुलिस पर फायरिंग की। […]
“बाएं पैर में लगी है गोली”
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
“तमंचा मोटरसाइकिल बरामद”
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा*
गोरखपुर । शाहपुर थाना पुलिस की लगातार दूसरे दिन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। शनिवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान फरार होने में कामयाब रहे आरोपी अनूप यादव का सामना देर रात पुलिस से हो गया। उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से तमंचा व,कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर 2 के दहला टोला निवासी अनूप यादव पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है। इस मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है।
मालूम हो कि शनिवार की भोर में पुलिस को सूचना मिली थी कि पशु तस्कर पिपराइच रोड होते हुए पशुओं को उठाने आ रहे हैं। पुलिस सतर्कता की दृष्टि से चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप आती दिखी। उसे रुकने का इशारा किया गया लेकनि पिकअप सवार भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो 2 तस्कर कूदकर भाग गए। एक तस्कर साहब अंसारी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जिसमें अनूप यादव, व साहब का सगा भाई रोजिद अंसारी फरार हो गए थे। 24 घंटे के भीतर ही अनूप भी पकड़ा गया।
शाहपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त अनूप यादव को अपाची बाइक से घूमते देखा। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे अभियुक्त घायल हो गया। उसके पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व अपाची बाइक बरामद की गई।
*अनूप पर 29 मुकदमे हैं दर्ज*
अनूप पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 29 मुकदमे दर्ज हैं। 2020 में उसपर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। 22 दिसंबर 2024 को भी गो तस्करों की जांच में जुटी पुलिस को एक पिकअप दिखी थी। पिकअप का पीछा किया गया तो तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। उसमें गोवंश मिले थे। अनूप यादव भी उन तस्करों में शामिल था। लगातार फरार रहने में कामयाब अनूप इस बार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उससे पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।