दिनांक 29 मार्च 2025, गोरखपुर। दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के राजनीति विज्ञान विभाग का एकेडमिक आडिट सत्र 2024-25, विभाग प्रभारी श्री इंद्रेश पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। डॉ महेंद्र कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रो राजनीति विज्ञान विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने बतौर ऑडिटर पाठ्यक्रमो, कक्षा अध्यापन, मासिक मूल्यांकन, कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति, अतिथि व्याख्यान, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास, संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विभाग में उपलब्ध संसाधन एवं विभाग द्वारा संपन्न किए जाने वाली अन्य गतिविधियों इत्यादि पर चर्चा करते हुए विभागीय पुस्तकालय में पुस्तकों के रख रखाव एवं विद्यार्थियों के उपलब्धता की प्रशंसा की तथा अन्य नवाचार हेतु अपने सुझाव भी दिए। विभाग के प्रभारी श्री इंद्रेश पाण्डेय ने विभाग के उपलब्धियों तथा शिक्षण विधियों के बारे में विस्तार से बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश सिंह ने विभाग के सभी शिक्षकों को अपनी बेहतर कार्य सम्पादन करने की शुभकामनाएं दीं।
ऑडिट करने के बाद ऑडिट रिपोर्ट डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह ने सील बंद लिफाफे में प्राचार्य प्रो.ओम प्रकाश सिंह को सौंप दिया।
इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डॉ. अखिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ शैलेश कुमार सिंह डॉ प्रियंका सिंह,श्वेता सिंह के साथ ही मुख्य नियंता डॉ आर. पी. यादव एवं डॉ शुभ्रांशु शेखर सिंह तथा विभागीय परिचर श्री शिवेंद्र यादव उपस्थित रहे।

