ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास की नई इबारत लिख रहे नगर पंचायत बड़हलगंज में विभिन्न वार्डों के 120 लाख रुपए के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर द्वारा किया गया। शनिवार को उपनगर के संत रविदास में आयोजित शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम में चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने […]
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास की नई इबारत लिख रहे नगर पंचायत बड़हलगंज में विभिन्न वार्डों के 120 लाख रुपए के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर द्वारा किया गया।
शनिवार को उपनगर के संत रविदास में आयोजित शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम में चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रीति उमर व विभिन्न सभासदों के साथ लगभग 120 लाख की लागत से हनुमान नगर वॉर्ड के आरसीसी सड़क व नाला, अब्दुल कलाम नगर में आरसीसी सड़क व नाला, संत रविदास नगर में इंटरलॉकिंग सड़क व नाला तथा सत्यदेव शास्त्री नगर वॉर्ड में काली मंदिर प्रांगड़ में इंटरलॉकिंग सड़क, रंगाई पुताई तथा स्टील रेलिंग आदि कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में बड़हलगंज नगर पंचायत ने जिस तरह विकास को गति दिया है, वह बहुत ही काबिले तारीफ है। उन्होंने चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी से बारिश से पूर्व सभी नाली व नालों की सफाई करने का भी निर्देश दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि राज्य वित्त आयोग तथा सीवरेज व जल निकासी योजना अंतर्गत उक्त विकास के कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा। चेयरमैन प्रीति उमर ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान ईओ राम समुख, सभासद जितेंद्र पासवान, दीपक गौंड, रवि साहनी, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, राकेश राय, ऋषि चंद, वीरेंद्र गुप्ता, सुनील यादव रामदास मद्धेशिया, सुदीप वर्मा, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, राजकुमार निगम, विनय तिवारी, रमेश शाही, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, संजय यादव, अष्टभुजा सिंह, कृष्णा गुप्ता, अनूप जायसवाल, अमरनाथ उमर, अमलेश कुमार, अरविंद सिंह, शैलेन्द्र सिंह, हरिकेश यादव, संजय मौर्य, राजू शर्मा, आकाश पटवा, छोटू उमर, रणधीर भारति, मोहन मद्धेशिया, प्रेम नारायण राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।