लखनऊ
डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 17 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। हाल ही में सीओ से एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नत हुए कुछ अधिकारी भी इनमें शामिल हैं, जिन्हें उनकी वर्तमान तैनाती के स्थान पर ही प्रोन्नति प्रदान की गयी है।
प्रोन्नत हुए पीपीएस अधिकारियों में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त पंकज कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह एसटीएफ के डिप्टी एसपी लाल प्रताप सिंह व अब्दुल कादिर को एएसपी बना दिया गया है। जौनपुर में सीओ अरविंद कुमार वर्मा प्रथम को वहीं पर एएसपी सिटी बनाया गया है।
प्रयागराज में डिप्टी एसपी कुंभ मेला अंशुमान मिश्रा को एएसपी बना दिया गया है। कानपुर नगर में सहायक पुलिस आयुक्त अर्चना सिंह व महेश कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आगरा में सहायक पुलिस आयुक्त पूनम सिरोही को भी अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। यूपीएसआईएसएफ से संबद्ध अतुल कुमार यादव को भी एएसपी बनाया गया है। नोएडा में 49वीं वाहिनी पीएसी में तैनात नितिन कुमार सिंह को उपसेनानायक बनाया गया है।
नोएडा में सहायक पुलिस आयुक्त सुमित शुक्ला व सुधीर कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा जौनपुर के एएसपी सिटी बृजेश कुमार गौतम को एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स में एएसपी (ऑपरेशन) बनाया गया है। मेरठ के एएसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर का तबादला उप्र पावर कारपोरेशन (दक्षिणांचल) किया गया है।
बुलंदशहर में एएसपी क्राइम डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को मेरठ का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। फिरोजाबाद के एएसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा प्रथम को सीतापुर में 27वीं वाहिनी पीएसी भेजा गया है। अलीगढ़ में सीओ रवि शंकर प्रसाद को फिरोजाबाद का एएसपी सिटी बनाया गया है।
डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 17 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
लखनऊ डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 17 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। हाल ही में सीओ से एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नत हुए कुछ अधिकारी भी इनमें शामिल हैं, जिन्हें उनकी वर्तमान तैनाती के स्थान पर ही प्रोन्नति प्रदान की गयी है। प्रोन्नत हुए पीपीएस अधिकारियों में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेश45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी *सुबह 6:30 बजे पीआरवी की सूचना पर पहुंची पुलिस; शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा *घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, क्षेत्राधिकारी गीडा ने वीडियो बाइट जारी कर दी जानकारी संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर।थाना सहजनवां क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हड़ही-कोड़री में रविवार सुबह एक […]
उत्तर प्रदेश


