भोजपुरी की फेमस सिंगर खुशबू तिवारी केटी और बंगाली बाला दिया मुखर्जी की शानदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘दिदिया रे दिदिया’ संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कम्पनी से रिलीज इस गीत को खुशबू तिवारी केटी ने मधुर और सुरीली आवाज में गाया है, जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। […]
भोजपुरी की फेमस सिंगर खुशबू तिवारी केटी और बंगाली बाला दिया मुखर्जी की शानदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘दिदिया रे दिदिया’ संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कम्पनी से रिलीज इस गीत को खुशबू तिवारी केटी ने मधुर और सुरीली आवाज में गाया है, जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। इस गाने के वीडियो में बंगाली ब्यूटी दिया मुखर्जी अपनी कातिल अदाओं से जलवा बिखेर रही हैं। वह अपने फैंस व ऑडियंस पर अपने हुस्न की बिजली गिराकर कयामत ढा रही है। वह लाल साड़ी पहने, माँग में सिंदूर लगाये, काले घने लंबे बालों की चोटी में बला की खूबसूरत लग रही है। ये भोजपुरी लोकगीत ‘दिदिया रे दिदिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसका वीडियो देखकर लोगों का मन मयूर के जैसे झूम रहा है। इस गीत का फिल्मांकन बहुत ही रिच लेबल पर किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘दिदिया रे दिदिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने शानदार अदायगी करके बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार यादव राज ने लिखा है, जबकि संगीतकार कान्हा सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
इस गाने को लेकर खुशबू तिवारी केटी ने कहा कि ‘यह सांग मेरा सबसे फेवरिट सांग है, जिसे गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने बहुत अच्छा सांग बनाया है, इसके लिए सर को थैंक्यू। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘मुझे बेहद खुशी है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ने के बाद मुझे बेस्ट से बेस्ट भोजपुरी सांग में परफॉर्म करने का मौका मिल रहा है। यह मेरे बहुत ही खुशी की बात है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए सभी को दिल से थैंक्यू।’