भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक हिट से लेकर सुपरहिट तक फिल्म देने वाले निर्माता रत्नाकर कुमार एक बार फिर से अपनी एक अलग कहानी लेकर आ रहे हैं. रत्नाकर कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘काली मेहंदी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जिस देखकर ऐसा लग रहा है कि भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी ऐसी कहानी के ऊपर फिल्म नहीं बनी है. काली मेहंदी के ट्रेलर को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया है. जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है. फिल्म के ट्रेलर में माही श्रीवास्तव एक गरीब घर की लड़की दिखाई गई है लेकिन अचानक से ही उन्हें कभी आयकर विभाग अफसर के रूप में तो कभी डांसर के रूप में दिखाया गया है. जिसे देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म की कहानी काफी ट्विस्ट से भारी हुई है. एक तरफ माही श्रीवास्तव के अलग-अलग रूप तो वहीं दूसरी तरफ उनके गरीब पिता का पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी की खोज के लिए पुलिसकर्मियों से विनती करना. दोनों ही सुरतों में फिल्म का ट्रेलर एकदम जबरदस्त नजर आ रहा है क्योंकि कहानी वाकई में काफी अलग है. तीन मिनिट एक सेकेंड के इस ट्रेलर में माही श्रीवास्तव ने अपनी परफॉर्म से उनके किरदार में जान डाल दी है. इसके साथ ही संजय पांडे और मनोज टाइगर का कैरेक्टर भी ट्रेलर में बहुत ही सशक्त नजर आ रहा है. कुछ भी कहो काली मेहंदी का ट्रेलर देखकर इस फिल्म को जल्द से जल्द सिनेमाघर में देखनी की तीव्र भावना जाग्रत हो उठी है. इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गई है. फिल्म का निर्देशन इंडस्ट्री के मंजे हुए दिग्गज निर्देशक धीरू यादव करने जा रहे हैं.
इस फिल्म में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव, संजय पांडे, मनोज टाइगर, संदीप यादव, धर्मेंद्र सिंह, विद्या सिंह, विजय शुक्ला, राव रणविजय, योगेश पांडे, बृजमोहन, उजाला यादव, सोनू कुमार, निरंजन चौबे, आलोक सिंह, सोनू, मनीष चौरसिया, रोशनी सिंह सहित कई अन्य कलाकार हैं.
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot






