ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज प्रेम सद्भाव और गुझिया की मिठास लिए रंग और गुलाल का महापर्व होली पूरी शान्ति के साथ सम्पन्न हो गया। नगर पंचायत बड़हलगंज अध्यक्ष प्रीति महेश उमर ने होली महापर्व शान्ति पूर्वक बीतने पर नगर वासियों को बधाई दी और प्रशासन की मुस्तैदी के लिये आभार भी प्रकट किया।
बुधवार को रंग और गुलाल की होली के पश्चात भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा निकाली गई और सांयकाल को होली मिलन का आयोजन हुआ। चेयरमैन प्रीति महेश उमर के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य जन शामिल हुए और एकदूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाई दी।
इस अवसर पर चिल्लूपार के विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी, कमलेश पटेल, महेन्द्र जायसवाल, गुलाब जायसवाल, डा. परवेज कमाल, डा. मनोज यादव, डा. अनुज गुप्ता, डा. फैयाज अहमद, डा. परवेज कमाल, डा. रजनीश चौरसिया, डा. ए के गुप्ता, डा. अरुणा अग्रवाल, डा. नईम, डा. एम शमीम, डा. मंजय सोनी, डा. परमहंस सिंह, अवधेष गुप्ता, राजू गुप्ता, राजीव पाण्डेय, पुरुषोत्तम जायसवाल, वीरेन्द्र जायसवाल, बबलू राय, सभासद गण सुनील यादव, राजीव मिश्र, अमूल्य चन्द्र चतुर्वेदी, राकेश राय, संजय सोनकर, सूरज सोनकर, दीपक शर्मा, दीपक गौड़, लक्ष्मण निषाद, वीरेन्द्र उर्फ वीरू गुप्ता, रवि साहनी, नियाज़ अहमद, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्रा, डा. जे पी पाण्डेय, डा. विशाल गुप्ता, डा. श्रीराम गुप्ता, पवन यादव, सुरेश पटवा, कोतवाली प्रभारी सुनील राय, चौकी प्रभारी जीतेंद्र मिश्र, श्रीभागवत मिश्र, दीना गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, कैलाशनाथ मिश्र, यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।