मिट्टी लदा डंफर पोल से टकराया, पोल टूट कर कार पर गिरा,150 घरों की विद्युत सप्लाई 12 घंटे रही बाधित
संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, ( गोरखपुर ) । सहजनवा थाना क्षेत्र के लूचूई में मध्य रात्रि 1.30 बजे के करीब अनियंत्रित मिट्टी लदा डंफर बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे पोल टूट कर पास खड़ी कार पर गिर गया। जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कार में सवार लोग बाल बाल बच गए। […]

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा थाना क्षेत्र के लूचूई में मध्य रात्रि 1.30 बजे के करीब अनियंत्रित मिट्टी लदा डंफर बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे पोल टूट कर पास खड़ी कार पर गिर गया। जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कार में सवार लोग बाल बाल बच गए। पोल टूट कर गिरते समय जो तार थे वह आपस में सट गए। विद्युत प्रवाहित होने के कारण भीषण आग का रूप ले लिया। जिससे बुझाने के लिए किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन कर सप्लाई बंद कराया। बाद में ग्रामीणों ने अपने प्रयास से आग को बुझाकर राहत की सांस ली। पोल टूटने से करीब 150 घरों के लोग बिजली कटने से करीब 12 घंटे अंधेरे के साए में रहे। वहीं सुबह कार चालक अपनी कार लेकर चला गया।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़बालाजी दरबार में गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज की धूम, भक्ति में डूबीं मातृशक्तियां
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सुबह से देर रात तक गूंजे पूजा-अर्चना के स्वर, भगवान नर्वदेश्वर के पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं; बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान गोरखपुर। गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में आस्था और भक्ति का विशेष नजारा देखने […]
न्यूज़

