संवाददाता– एस. पी. सिंह सहजनवा, ( गोरखपुर ) । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती रविवार दोपहर से लापता है । युवती के पिता ने दूसरे समुदाय के नामजद युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है । मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी […]
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती रविवार दोपहर से लापता है । युवती के पिता ने दूसरे समुदाय के नामजद युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है । मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है ।
बताते चले की थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती रविवार दोपहर 1 बजे गाव के पूरब देवी माता स्थान पर गयी थी, जहा बगल के गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय का युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया । वही काफी देर बाद जब युवती घर नही पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीज शुरू किया, लेकीन युवती और आरोपी नही मिले ।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष महेश चौबे का कहना है कि मामले में अपहरण के आरोपी फिरोज अली पुत्र आशिक अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है ।