20 साल पुरानी सड़क बदहाल, जिम्मेदार मौन
नरहन बरहज ग्राम सभा के रामबारी मार्ग पर चलना बना जोखिम। ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।गोला तहसील क्षेत्र अंतर्गत नरहन बरहज ग्राम सभा के रामबारी मुख्य संपर्क मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और ग्रामीणों को सुरक्षित […]

लगभग बीस वर्ष पूर्व वर्ष 2003 में निर्मित यह सड़क लंबे समय से मरम्मत के अभाव में बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और टूटे किनारे राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या के कारण हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। कीचड़ और पानी से भरे गड्ढों में दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद आज तक न तो इसकी नियमित मरम्मत कराई गई और न ही पुनर्निर्माण की कोई ठोस योजना बनाई गई। इस जर्जर मार्ग से स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
लेखक: वेद प्रकाश यादव
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़बालाजी दरबार में गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज की धूम, भक्ति में डूबीं मातृशक्तियां
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सुबह से देर रात तक गूंजे पूजा-अर्चना के स्वर, भगवान नर्वदेश्वर के पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं; बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान गोरखपुर। गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में आस्था और भक्ति का विशेष नजारा देखने […]
न्यूज़

