श्री बालाजी मंदिर तारामंडल शिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रातः 3:30 बजे से अनवरत जलाभिषेक चल रहा है। अपार संख्या में भक्तगणों ने भगवान के चरणों में जलाभिषेक किया बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’, सचिव आशुतोष कुमार सिंह तथा समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग से इस महायोजना को सकुशल संपन्न कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों द्वारा फगुआ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


