नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
ऑपरेशन हार्डबॉल’ के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई; अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पर हत्या, रंगदारी, ड्रग तस्करी और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क चलाने के गंभीर आरोप लगाए।
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 50,000 अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा की है। यह कदम ‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ के तहत उठाया गया है, जो अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ चलाया जा रहा संयुक्त अभियान है।

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के आरोप-पत्र के अनुसार, पंजाब का रहने वाला 33 वर्षीय लॉरेंस बिश्नोई लंबे समय से भारत की जेल में बंद है, लेकिन आरोप है कि उसने जेल के अंदर से मोबाइल फोन और इंटरनेट कॉलिंग डिवाइस के जरिए दुनिया के कई देशों में फैले अपने आपराधिक नेटवर्क का संचालन किया।

आरोप-पत्र में दावा किया गया है कि बिश्नोई ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू के माध्यम से खुद को राष्ट्रवादी और धार्मिक छवि वाले व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया, जबकि पर्दे के पीछे उसका गिरोह हत्या, रंगदारी, अपहरण, ड्रग तस्करी, मानव तस्करी और अन्य संगठित अपराधों में सक्रिय था।

अमेरिकी जांच एजेंसियों के अनुसार, 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम आरोप-पत्र में शामिल किए गए हैं। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया अभी जारी है।
आरोप-पत्र के मुताबिक, बिश्नोई ने अपने गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संचालन की जिम्मेदारी अपने भरोसेमंद सहयोगियों को सौंप रखी थी। इनमें उत्तरी अमेरिका का नेटवर्क गोल्डी बराड़, यूरोप का नेटवर्क रोहित गोदारा और अन्य सहयोगी शामिल बताए गए हैं। आरोप है कि ये लोग बिश्नोई के निर्देश पर विभिन्न देशों में हिंसक वारदातों और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।
महत्वपूर्ण बिंदु:-






