वित्तीय अनियमितता में मनरेगा लोकपाल ने तीन तत्कालीन सचिव सहित पांच को भेजा वसूली की नोटिस
संवाददाता– एस. पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा । भाई के खाते में मजदूरी भेजकर चर्चा में आये हरपुर बुदहट क्षेत्र के रामपुर गरथौली ग्राम पँचायत के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता का वित्तीय अधिकार कुछ दिन पहले जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्ना करुणेश ने सीज कर दिया था । अब शिकायतकर्ता कि शिकायत पर मनरेगा लोकपाल गोरखपुर ने जांच कराकर मनरेगा […]

संवाददाता– एस. पी. सिंह
भाई के खाते में मजदूरी भेजकर चर्चा में आये हरपुर बुदहट क्षेत्र के रामपुर गरथौली ग्राम पँचायत के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता का वित्तीय अधिकार कुछ दिन पहले जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्ना करुणेश ने सीज कर दिया था । अब शिकायतकर्ता कि शिकायत पर मनरेगा लोकपाल गोरखपुर ने जांच कराकर मनरेगा कार्य मे भी घपला उजागर किया है । मनरेगा लोकपाल ने अपनी जांच में वर्ष 2021 से 2023 के बीच रामपुर गरथौली में मनरेगा से कराए गए 9 निर्माण कार्यो में 23,591 रुपये की अनियमितता पाई है, जिसके बाद मनरेगा लोकपाल ने वित्तीय अधिकार सीज किये सहजनवा ब्लाक के रामपुर गरथौली के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता को (7863 रुपये) तकनीकी सहायक आसिफ अली रिजवी को (7863 रुपये) तत्कालीन सचिव लोकेश राना को (2856 रुपये) और महिला तत्कालीन सचिव गौरी सिंह को (2401 रुपये) और भाग्यश्री मल्ल को (2606 रुपये) वसूली की नोटिस भेजी है । मनरेगा लोकपाल का कहना है कि जितने लोगो को वसूली की नोटिस भेजी गई है । उतने लोग वर्ष 2021 से वर्ष 2023 में जो कार्य मनरेगा से कराए गए थे उस समय ग्राम पंचायत में तैनात थे । इस कार्यवाही से ब्लॉक में हड़कम्प मचा हुआ है ।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़बालाजी दरबार में गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज की धूम, भक्ति में डूबीं मातृशक्तियां
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सुबह से देर रात तक गूंजे पूजा-अर्चना के स्वर, भगवान नर्वदेश्वर के पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं; बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान गोरखपुर। गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में आस्था और भक्ति का विशेष नजारा देखने […]
न्यूज़ट्रॉफी से ज्यादा अहम टीम का सम्मान! नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार पर BCCI ने दी सफाई
स्पोर्ट्स डेस्क निष्पक्ष टुडे :- पहलगाम हमले के बाद बदले भारत-पाक रिश्तों का असर क्रिकेट तक पहुंचा; देवजीत सैकिया बोले—देश की भावनाएं BCCI तक पहुंच रही थीं, टीम के प्रदर्शन और 2028 टी20 वर्ल्ड कप पर है अब पूरा फोकस नई दिल्ली।एशिया कप की ट्रॉफी… मैदान पर भारत की शानदार जीत… और उसके बाद ऐसा […]
न्यूज़जिला अस्पताल में एक्स-रे के नाम पर कथित वसूली? संविदा कर्मी का वीडियो वायरल
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जल्दी एक्स-रे और रिपोर्ट देने के नाम पर पैसे लेने का आरोप; करीब 5 मिनट के वायरल वीडियो में पर्चे के साथ रुपये लेते दिख रहा शख्स, जांच की मांग गोरखपुर। गोरखपुर जिला चिकित्सालय में मरीजों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। अस्पताल की पैथोलॉजी में संविदा […]
बाढ़ प्रभावित गांवों का एडीएम ने किया दौरा, खाद्य पैकेट वितरण के निर्देश
कोलखास समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों से ली जानकारी ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)बड़हलगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश और उपजिलाधिकारी गोला […]

