पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर और पौध रोपण किया गया
बस्ती। बस्ती जिले के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह की द्वितीय पुण्य तिथि पर आज विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। उनके पैतृक गांव रानीपुर बेलाड़ी में रक्तदान शिविर में 85 लोगों ने स्वैशिक रक्तदान किया आगंतुकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । श्रीराम चरित मानस के सुन्दर कांड पाठ […]

बस्ती। बस्ती जिले के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह की द्वितीय पुण्य तिथि पर आज विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। उनके पैतृक गांव रानीपुर बेलाड़ी में रक्तदान शिविर में 85 लोगों ने स्वैशिक रक्तदान किया आगंतुकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । श्रीराम चरित मानस के सुन्दर कांड पाठ के भक्तिमय माहौल में स्व० राना साहब के हजारों शुभेच्छुओं ने कार्यक्रम में पहुंच कर नम आंखों से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। देर शाम बस्ती के वृद्धा आश्रम पर रहने वालों को भोजन प्रसाद कराया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद और असम के भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राना साहब को पूर्वांचल की राजनीति का योद्धा बताया। हरैया के विधायक अजय सिंह ने कहा कि राना साहब जिले के इकलौते ऐसे राजनेता थे जिनका अपना खुद का बड़ा जनाधार था। बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने उन्हें जनपद के विलक्षण राजनीतिज्ञ की संज्ञा दिया। पूर्व आई ए एस ओम नारायन सिंह ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनकी संयमित जीवन शैली युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत रहेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, संतकबीर नगर के भाजपा प्रभारी अजय सिंह गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री नागेन्द्र प्रताप कुंवर जी, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप पांडेय,विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष गोपेश पाल, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष राज कपूर यादव, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, जटाशंकर शुक्ला ,योगेन्द्र सिंह,अभिषेक कुमार, गौर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, बनकटी के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल, भाजपा नेता दिवाकर मिश्र, जगदीश शुक्ल, कृष्ण कुमार दुबे, कर्मचारी नेता राम आधार पाल, किसान नेता विनोद सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, खादिम हुसैन, शिक्षक नेता अभय सिंह यादव, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में जिले के अनेक नेताओं और सामाजिक लोगों ने स्व० राना की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके व्यक्तित्व को याद किया।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़ट्रॉफी से ज्यादा अहम टीम का सम्मान! नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार पर BCCI ने दी सफाई
स्पोर्ट्स डेस्क निष्पक्ष टुडे :- पहलगाम हमले के बाद बदले भारत-पाक रिश्तों का असर क्रिकेट तक पहुंचा; देवजीत सैकिया बोले—देश की भावनाएं BCCI तक पहुंच रही थीं, टीम के प्रदर्शन और 2028 टी20 वर्ल्ड कप पर है अब पूरा फोकस नई दिल्ली।एशिया कप की ट्रॉफी… मैदान पर भारत की शानदार जीत… और उसके बाद ऐसा […]
न्यूज़


