गोरखपुर, 27 मार्च। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के समाजशास्त्र विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ से पूर्व प्रकृति संरक्षण के भाव को लेकर महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य द्वारा आंवले का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए […]
गोरखपुर, 27 मार्च। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के समाजशास्त्र विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ से पूर्व प्रकृति संरक्षण के भाव को लेकर महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य द्वारा आंवले का पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारा महाविद्यालय एक उत्सवधर्मी संस्था है। जहॉ कक्षाओं में गुणात्मक व ज्ञानवर्धक माहौल प्रदान किया जाता है। भारतीय दर्शन परम्परा का लक्ष्य है विरूद्धों में सामंजस्य, जो आज के स्वागत व विदाई समारोह में परिलक्षित होता है। जो अवसर की अवहेलना करता है उसपर समय दण्ड प्रहार करता है इसलिए हमें सदैव अवसर को पहचानते हुए जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. अर्चना सिंह ने कहा कि हमारे विद्यार्थी अपनी रूचि के क्षेत्र में आगे बेहतर और अपेक्षित योगदान दें तो इस देश की प्रगति में सम्यक प्रयास होगा।
कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए अपनी गीत, संगीत, धार्मिक गीत और नृत्य से सम्पूर्ण माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें आयुषी मोदनवाल, रिशु कुमारी, सृष्टि श्रीवास्तव, नम्रता कुमारी, तृप्ति, राज, विग्नेश, अदिति विश्वकर्मा, नन्दनी आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिवम पाण्डेय को मिस्टर फ्रेशर एवं रीतिका शुक्ला को मिस फ्रेशर चुना गया। इसके साथ ही रोशन शर्मा को मिस्टर फेयरवेल एवं शिवांशी पाण्डेय को मिस फेयरवेल चुना गया।
कार्यक्रम का संचालन रीतिका शुक्ला ने किया। इस अवसर पर डॉ. निधि राय, विवेकानन्द शुक्ल, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. समृद्धि सिंह, श्री आशुतोष दूबे सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहें।
News courtesy : (डॉ.) सुनील कुमार सिंह,सह-प्रभारी, सूचना एवं जनसम्पर्क।