विधायक ने किया ब्लॉक के नवनिर्मित गेट का लोकार्पण
विधायक ने किया ब्लॉक के नवनिर्मित गेट का लोकार्पण पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पुण्यस्मृति में मुख्यद्वार का नवनिर्माण ब्यूरो चीफ- संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर खजनी/ गोरखपुर। क्षेत्र पंचायत कार्यालय (ब्लाॅक) के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की स्मृति में नवनिर्मित मुख्यद्वार का भव्य लोकार्पण शनिवार 8 फरवरी को […]

खजनी/ गोरखपुर। क्षेत्र पंचायत कार्यालय (ब्लाॅक) के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की स्मृति में नवनिर्मित मुख्यद्वार का भव्य लोकार्पण शनिवार 8 फरवरी को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान के द्वारा पंडित अनूप राम त्रिपाठी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर किया गया। इस दौरान खजनी ब्लॉक सभागार में स्थानीय लोकगायकों बृजकिशोर उर्फ गुलाब त्रिपाठी एवं किशन तिवारी की टीम द्वारा रामचरित मानस सुंदरकांड पाठ एवं लोक भजनों के सुमधुर संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। जिसमें सभी लोग श्रद्धा पूर्वक सम्मिलित हुए। अपने संबोधन में विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि देश के हर नागरिक को पूरी पारदर्शिता के साथ केंद्र सरकार की सभी जनहित की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिसका परिणाम दिल्ली विधानसभा मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से स्पष्ट है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ब्लाॅक प्रमुख अंशु सिंह ने अतिथियों और सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार जताते हुए अंगवस्त्र भेंट देकर सम्मानित किया तथा क्षेत्र में और अधिक विकास कार्यों को पूरा कराने का विश्वास दिलाया। लोकार्पण के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रमेश शुक्ल,एडीओ पंचायत राजीव दूबे,एडीओ कृषि कमलेश सिंह युवा भाजपा नेता अंशुमालीधर भक्ति द्विवेदी भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधबिहारी मिश्र,
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरआराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में मील का पत्थर साबित होगा प्रदेश संगठन : एडवोकेट वीरेंद्र शुक्ल
गोरखपुर ब्यूरो / निष्पक्ष टुडे यूपीसीसी की कमान मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, अधिवक्ताओं और नेताओं ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी गोरखपुर। कांग्रेस आलाकमान द्वारा रामपुर खास की विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद गोरखपुर जनपद और बांसगांव क्षेत्र के […]
गोरखपुर

