गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
आम सभा की बैठक में सभी सदस्यों ने सरकार से अनुरोध किया की टैक्स पेयर व्यापारियों को सम्मान मिलना चाहिए।

संगठित व्यापारियों का संगठन एक खूबसूरत समाज का सृजन करता है और इससे समाज को काफी लाभ मिलता है।
उपरोक्त बातें गोरखपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन की होली मिलन समारोह एवं आम सभा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निर्देशक डॉक्टर शिव शंकर शाही ने कही, उन्होंने सभी सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी तथा समस्या आने पर अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

रेडिसन ब्लू में आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कहा कि होली त्यौहार आपसी सौहार्द का त्यौहार है, गले मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई है ,आम सभा की बैठक में सभी के सहमति से सरकार से अनुरोध किया गया है कि जो *टैक्स देते हैं उनको समाज में विशेष सम्मान मिलना चाहिए जैसे की रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हॉस्पिटल तथा सरकारी विभागों में यह सुविधा टैक्स पेयर को एक स्पेशल कार्ड बना करके, उस कार्ड के माध्यम से सम्मान दिया जा सकता है इस तरह से समाज में विशेष दर्जा मिलने से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी तथा प्रभावित होकर सरकार को ज्यादा से ज्यादा टैक्स देने का प्रयास करेंगे।


