Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोरखपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

    March 30, 2026

    आज का राशिफल. 30.03.2026

    March 30, 2026

    संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • गोरखपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश
    • आज का राशिफल. 30.03.2026
    • संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”
    • गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान
    • आज का राशिफल। 29.03.2026
    • गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
    • मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
    • माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»ब्रेकिंग न्यूज़»गोरखपुर महोत्सव 11 से 17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में”।
    ब्रेकिंग न्यूज़

    गोरखपुर महोत्सव 11 से 17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में”।

    Sheetal SharmaBy Sheetal SharmaDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश

    गोरखपुर। गोरखपुर पर्यटन, संस्कृति और इको टूरिज़्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 11 से 17 जनवरी 2026 तक चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष गोरखपुर महोत्सव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में महोत्सव से जुड़े अब तक के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव शहर की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय कला, हस्तशिल्प और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का बड़ा मंच है। इसलिए आयोजन की हर इकाई को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर में लगने वाले सभी स्टाल आकर्षक, सुव्यवस्थित और थीम आधारित हों। हर स्टाल पर उसका ओडीओपी उत्पाद, जिले का नाम और ब्रांडिंग स्पष्ट रूप से अंकित हो। उन्होंने महोत्सव में प्रवेश, सुरक्षा, मीडिया एवं प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों के लिए अलग-अलग रंग के आई कार्ड जारी करने का भी निर्देश दिया।

    जिलाधिकारी ने महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट को तुरंत सक्रिय किया जाए और उस पर कार्यक्रमों एवं तिथियों का प्रचार प्रमुखता से किया जाए। उन्होंने महोत्सव में ऑनलाइन पेंटिंग तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित करने पर भी विचार करने को कहा, जिससे युवाओं की सहभागिता बढ़ सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा के मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    महोत्सव के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा स्तर के छात्रों के कार्यक्रम, शिल्प मेला तथा साहित्य, कला, पत्रकारिता और सामाजिक कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय कलाकारों को मंच देने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय कलाकार 10 दिसंबर 2025 तक तथा वाणिज्यिक स्टालों के इच्छुक आवेदक 20 दिसंबर 2025 तक अपना आवेदन सचिव, गोरखपुर महोत्सव समिति/उप निदेशक पर्यटन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, उपाध्यक्ष जीडीए आनंद वर्धन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी और महोत्सव को सफल बनाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading...
    #Breking#news#gorakhpur#up
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Sheetal Sharma

    Related Posts

    Exclusive.विदेश से रसोई तक: LPG सिलेंडर का पूरा सफर

    March 27, 2026

    SP साहब की रिंग सेरेमनी में धमाल! भोजपुरी गानों पर IPS कपल का डांस वायरल

    March 27, 2026

    छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, 40 से अधिक घायल

    March 27, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    कला और संस्कृति

    गोरखपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

    By Anurag TripathiMarch 30, 20260

    आज का राशिफल. 30.03.2026

    March 30, 2026

    संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”

    March 29, 2026

    गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान

    March 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गोरखपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

    March 30, 2026

    आज का राशिफल. 30.03.2026

    March 30, 2026

    संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”

    March 29, 2026

    गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान

    March 29, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (834)
    • कला और संस्कृति (85)
    • कैरियर (54)
    • खेल (158)
    • गोरखपुर (1,355)
    • जुर्म (163)
    • टेक्नोलॉजी (33)
    • देश (462)
    • धर्म (348)
    • न्यूज़ (1,631)
    • पर्यावरण (37)
    • बिजनेस (15)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,597)
    • मनोरंजन (739)
    • मौसम (25)
    • राजनीति (519)
    • विदेश (130)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (176)
    • हेल्थ (211)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d