कैम्पियरगंज। उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर वृहस्पतिवार को पीपीगंज नगर पंचायत सभागार में सरकार की उपलब्धियों को लेकर स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की मौजूदगी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश […]
कैम्पियरगंज। उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर वृहस्पतिवार को पीपीगंज नगर पंचायत सभागार में सरकार की उपलब्धियों को लेकर स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की मौजूदगी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
इस अवसर पर फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री परमपूज्य योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से विधान सभा क्षेत्र के अलगटपुर तटबंध पर कल्याणपुर के पास व मनीराम डोमिनगढ़ तटबंध पर शिवरिया में 111 करोड़ की लागत से दो पंपिंग स्टेशन बनेगा। पंपिंग स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र में वर्षा के दौरान गाँव में किसानों के सौ हेक्टेयर क़ृषि जोत भूमि में लम्बे समय से जलजमाव से छुटकारा मिलेगा। पीपीगंज के हरपुर में विद्युत ट्रांसमिशन स्टेशन का निर्माण हुआ। जहां से समूचे क्षेत्र को सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति जारी है।
क्षेत्र के गावों मे सड़कों के मरम्मत, चौड़ीकरण के लिए 150 करोड़ का धन स्वीकृत हुआ, जिनका कार्य शरू भी हो गया। इसी प्रकार लगभग 250 करोड़ रूपए का प्रस्ताव शासन को सड़क चौडीकरण, मरम्मत के लिए भेजा गया है। मुख्य मंत्री के कार्यकाल मे दो राजकीय इंटर कालेज, राजकीय आईटीआई व जंगल कौड़िया में महंथ अवैद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय व खेलकूद के लिए मिनी स्टेडियम स्थापित हुआ। कैम्पियरगंज में उत्तर प्रदेश का पहला वन फारेस्ट यूनिवर्सिटी जहां बच्चों को रोजगार के अवसर की गारंटी है। एशिया स्तर का जटायु संरक्षण व प्रज्जनन केंद्र बनकर क्रियाशील है। वन विश्व विद्यालय के निर्माण को लेकर शासन से धन अवमुक्त हो गया है कार्य शीघ्र चालू होगा। कैम्पियरगंज तहसील में अधिवक्ताओं, वादकारियों के सुविधा के लिए लगभग ढाई करोड़ की लागत से अधिवक्ता चेंबर बनकर तैयार है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण कार्य संम्पन्न होगा। तहसील,थाना मे निर्धारित समाधान दिवस मे मामले के निस्तारण के लिए अधिकारी कर्मचारी निरंतर सक्रिय है।
आमजनों के सुरक्षा को लेकर क़ानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन हो रहा। अपराधी, क़ानून के भय से भागे भागे फिर रहे हैं। सड़क के बिस्तार के मामले में प्रदेश में ऐसी पहली विधान सभा क्षेत्र है। गांव बाजार में सड़कों का जाल बिछ रहा है।
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी,नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा,ब्लाक प्रमुख अश्वनी जायसवाल समेत शेषमणि त्रिपाठी,सदानंद शर्मा,संगम द्विवेदी,अनिल अग्रहरी, विजय शंकर यादव, मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन पासवान, नरेन्द्र सिंह डोरा, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, अजय तिवारी,राजेश चौबे,केबी सिंह, गणेश साहनी,शमशेर सिंह, विंद्रसन चौधरी,मनोज सिंह, धर्मेंद्र मिश्र,पशुपतिनाथ अग्रहरि,डा.प्रमोद मिश्र,चन्द्र प्रकाश द्विवेदी,धीरज मणि त्रिपाठी,राकेश चौधरी,मार्कण्डेय चौरसिया, विंद्रासन चौधरी,राकेश अग्रहरि,लालजी विश्वकर्मा, वेद प्रकाश दूबे,अजय पांडेय, प्रदीप छापड़िया,रामकरण सिंह,दिनेश निषाद,दिनेश यादव, रामलखन यादव,विवेकानंद शुक्ला,बृजेश मणि त्रिपाठी,संदीप गुप्ता,उमेश पटेल,राज त्रिपाठी,अरुण लाल भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।