*गोरखपुर को 1500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम योगी* *19 अप्रैल को 147 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास* *फोरलेन सहित रोड कनेक्टिविटी की भी कई परियोजनाओं का भी होगा लोकार्पण व शिलान्यास* *शहर में सीवरेज की महत्वपूर्ण परियोजना भी होगी लोकार्पित* *बांसगांव को 50 बेड के नए हॉस्पिटल का भी मिलेगा उपहार* […]
*गोरखपुर को 1500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम योगी*
*19 अप्रैल को 147 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास*
*फोरलेन सहित रोड कनेक्टिविटी की भी कई परियोजनाओं का भी होगा लोकार्पण व शिलान्यास*
*शहर में सीवरेज की महत्वपूर्ण परियोजना भी होगी लोकार्पित*
*बांसगांव को 50 बेड के नए हॉस्पिटल का भी मिलेगा उपहार*
*अपग्रेड होगा मेडिकल कॉलेज का ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पताल का भी होगा विस्तार*
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को विकास के नक्शे पर सतत निखारने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वह शनिवार को गोरखपुर को करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत वाली 147 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह 438 करोड़ 38 लाख 7 हजार रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 1060 करोड़ 98 लाख 83 हजार रुपये की 95 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह समारोह मानबेला में होगा।
लोकार्पण और शिलान्यास की अनेक ऐसी परियोजनाएं हैं जिनसे जिले की रोड कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई मिलेगी। इनमें एक महत्वपूर्ण फोरलेन का प्रोजेक्ट भी शामिल है। उपहारों की बौछार वाली श्रृंखला में अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत सीवरेज की 233 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की सीवरेज परियोजना का लोकार्पण होना है। ढांचागत बुनियादी सुविधाओं की अनेक परियोजनाओं की श्रृंखला में जिले के बांसगांव क्षेत्र को मुख्यमंत्री के हाथों 50 बेड के संयुक्त चिकित्सालय का भी उपहार मिलेगा। मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर को अपग्रेड करने के कार्य और जिला अस्पताल के विस्तार कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास की कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।
*19 अप्रैल को लोकार्पण की प्रमुख परियोजनाएं*
लोक निर्माण विभाग खंड-2 व खंड-3, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएण्डडीएस यूनिट-14, यूपी जलनिगम नगरीय, यूपीआरएनएसएस प्रखंड प्रथम, यूपीपीसीएल और यूपी सिडको की कुल 52 परियोजनाएं, लागत 438 करोड़ 38 लाख 7 हजार रुपये।
*19 अप्रैल को शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं*
-लोक निर्माण विभाग खंड-2 व खंड-3, प्रांतीय खंड, भवन खंड, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएण्डडीएस यूनिट-14 व यूनिट-42, यूपीआरएनएसएस प्रखंड प्रथम, यूपीपीसीएल, यूपी सिडको और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की कुल 95 परियोजनाएं, लागत 1060 करोड़ 98 लाख 83 हजार रुपये।
*ये सौगात होगी खास (लागत 10 करोड़ रुपये से ऊपर)*
-रामगढ़ताल परियोजना आंतरिक मार्ग (नौकायन से देवरिया बाइपास शिवमंदिर तथा वाणिज्य कर भवन तक) फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण, लागत 67 करोड़ 34 लाख 88 हजार।
-कौड़ीराम-गजपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण, लागत 30 करोड़ 52 लाख 65 हजार रुपये।
-बांसगांव में 50 बेड के संयुक्त चिकित्सालय के भवन का लोकार्पण, लागत 13 करोड़ 89 लाख 58 हजार रुपये।
-अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर सीवरेज योजना जोन सी-2 (पार्ट प्रथम) का लोकार्पण, लागत 223 करोड़ 85 लाख 75 हजार रुपये।
-सहजनवा स्थित भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के परिसर में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण, लागत 10 करोड़ 43 लाख 75 हजार रुपये।