
एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने अपनी सेहत से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए शेयर किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है वो भी स्टेज 3 (Hina Khan Diagnosed With Stage 3 Breast Cancer)। हालांकि, उन्होंने बताया कि उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल वो ठीक हैं। लेकिन, आम लोगों की जानकारी के लिए ये जानना जरूरी है कि स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर कितना खतरनाक है। क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर का ये स्टेज बाकी स्टेज की तुलना में ज्यादा गंभीर होता है। ऐसे में सवाल आता है कि इसका इलाज क्या है और क्या ये ठीक हो सकता है।

