शिकारी तेंदुए को जमीन खा गई या आसमान निगल गया ? 8 दिनों से खौफ
सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर । पिछले एक सप्ताह से एक तेंदुए के आतंक से लोग बेहद डरे हुए हैं। डर लगातार बढ़ता जा रहा है। क्योंकि अब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है।स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे हो या बूढ़े,महिलाएं या फिर नौजवान सभी के मन में खौफ इस कदर बैठ गया है […]

गोरखपुर । पिछले एक सप्ताह से एक तेंदुए के आतंक से लोग बेहद डरे हुए हैं। डर लगातार बढ़ता जा रहा है। क्योंकि अब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है।स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे हो या बूढ़े,महिलाएं या फिर नौजवान सभी के मन में खौफ इस कदर बैठ गया है कि लोग घर से निकलना ही बंद कर दिए हैं। वही संबंधित विभाग का कहना है कि जल्द ही तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया जाएगा। हालांकि लोग अब शंका भी व्यक्त करने लगे हैं कि वास्तव में तेंदुआ है भी या सिर्फ अफवाह मात्र है। हालांकि पिछले चार दिनों से वन विभाग द्वारा दो पिंजड़े लाकर रखे गए हैं। ड्रोन से मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
बावजूद इसके वन विभाग की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाए जाने के बाद भी अब तक तेंदुए का कुछ अता-पता नहीं चल पाया है। इस वजह से आसपास के लोग डरे और सहमे हुए हैं। क्योंकि तेंदुए का खौफ उनके मन मस्तिक पर लगातार हावी होता जा रहा है। वहीं छोटे बच्चों को स्कूल जाना होता है। पुरुषों को अपने काम पर और महिलाएं अकेली घर पर रहती हैं। ऐसे में जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता लोगों का डर बारकरार रहेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि आसपास कई स्कूल है। जिन्हें ना तो कोई निर्देश जारी है और ना ही प्रबंधन ने अपनी तरफ से सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों को बंद किया है।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
ब्रेकिंग न्यूज़सहजनवां में जाम का कहर: एंबुलेंस से लेकर स्कूली बसें तक फंस रहीं, आखिर कब जागेगा पुलिस-प्रशासन ?
NH-28 और कस्बे के प्रमुख चौराहों पर रोजाना लग रहा भीषण जाम, अवैध स्टैंड और अतिक्रमण से जनता त्रस्त; यातायात व्यवस्था सुधारने में जिम्मेदारों की कथित नाकामी पर उठ रहे सवाल। संवाददाता- एस.पी. सिंह सहजनवां, (गोरखपुर)। सहजनवां कस्बे और राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। […]



