आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई प्रभात फेरी
गोला । गोला तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बड़हलगंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली में आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।प्रभातफेरी विद्यालय प्रांगण से निकलकर पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। बच्चों के द्बारा विभिन्न प्रकार के नारे लगाते हुए अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने बच्चों को आजादी के 77 वां अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए आजादी के अमृत महोत्सव पर शहीदों के विषय पर विस्तार से समझाया गया। प्रधानाध्यापक हरी लाल निषाद ने हर घर तिरंगा लगाने के लिए सभी सम्मानित जनता से अपील किया।इस अवसर पर राम किशुन सिंह धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी संतोष कुमार प्रियंका मौर्या रीता सिंह मालती देवी सोनमती प्रेमबाला माधुरी पनीता आदि शिक्षक एवं अभिभावकगण मौजूद थे।
आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई प्रभात फेरी
आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई प्रभात फेरी गोला । गोला तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बड़हलगंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली में आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


