“पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए 7 सूत्रीय मांग” आज दिनांक 03 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को एक 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। यह मांग पत्र पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक […]
“पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए 7 सूत्रीय मांग”
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
आज दिनांक 03 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को एक 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। यह मांग पत्र पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक सम्मान, और कल्याण से संबंधित है।
काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि ओबीसी पार्टी का मानना है कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं, जो निष्पक्षता से जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाते हैं। मगर हाल के वर्षों में उनके साथ उत्पीड़न, हमले, और दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पत्रकारों की ऐसी स्थिति किसी भी लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
ओबीसी पार्टी की 7 सूत्रीय प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:
1. सभी पत्रकारों को “पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण आयोग” बनाकर सुरक्षा और मान-सम्मान की कानूनी गारंटी दी जाए।
2. सभी पत्रकारों का कम से कम ₹50 लाख का जीवन और दुर्घटना बीमा कराया जाए।
3. सभी अवैतनिक पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत ₹10,000 मासिक सामाजिक सुरक्षा भत्ता प्रदान किया जाए।
4. सभी पत्रकारों को रोडवेज बसों और ट्रेनों में यात्रा के लिए विशेष रियायतें दी जाएं।
5. सूचना विभाग द्वारा सभी सक्रिय पत्रकारों को पहचान-पत्र जारी किया जाए। डिजिटल पत्रकारों को भी इस योजना में शामिल किया जाए।
6. हर जिले, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर पत्रकारों के लिए एक स्थायी “मीडिया रूम” या प्रेस भवन की व्यवस्था की जाए।
7. किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि द्वारा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में कड़ी दंडात्मक कार्रवाई हो। इसके लिए एक स्वतंत्र शिकायत पोर्टल और त्वरित जांच प्रणाली बनाई जाए।
काली शंकर यदुवंशी ने मांग की है कि सरकार इस ज्ञापन को गंभीरता से ले और पत्रकार हितों में शीघ्र कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों को अनसुना किया गया तो ओबीसी पार्टी लोकतांत्रिक तरीकों से सड़कों से लेकर न्यायालय तक पत्रकारों की आवाज बनेगी।
News courtesy: काली शंकर यदुवंशी,राष्ट्रीय अध्यक्ष- ओबीसी पार्टी.