‘जय यादव’ और ‘आम्रपाली दूबे’ ने शुरू की एक और फ़िल्म ‘माँ की लाडली’ की शूटिंग
फ़ैमिली स्टार ‘जय यादव’ और भोजपुरी क्वीन ‘आम्रपाली दूबे’ एक साथ कई फिल्में करने के बाद एक बार फिर एक साथ एक और भोजपुरी फ़िल्म ‘माँ की लाडली’ की शूटिंग शुरू कर दिये हैं। जी हाँ! भोजपुरिया फ़िल्म सिटी यानि कि उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में एक बार फिर जय यादव और आम्रपाली दूबे […]
फ़ैमिली स्टार ‘जय यादव’ और भोजपुरी क्वीन ‘आम्रपाली दूबे’ एक साथ कई फिल्में करने के बाद एक बार फिर एक साथ एक और भोजपुरी फ़िल्म ‘माँ की लाडली’ की शूटिंग शुरू कर दिये हैं। जी हाँ! भोजपुरिया फ़िल्म सिटी यानि कि उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में एक बार फिर जय यादव और आम्रपाली दूबे ने चौकिया धाम शीतला मईया का आशीर्वाद लेकर अपनी फ़िल्म ‘माँ की लाडली’ की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसको निर्देशित कर रहे हैं रवि सिन्हा और निर्माता हैं सत्येन्द्र यादव। इस फ़िल्म को श्रेयस म्यूज़िक स्टूडियो प्रेजेंट कर रही है। फ़िल्म के लेखक की कमान सुरेंद्र मिश्रा ने सम्भाली है। फ़िल्म के कलाकारों की बात करें तो जय यादव और आम्रपाली दूबे के साथ संजय पांडेय,अनूप अरोड़ा, अयाज ख़ान, जे नीलम इत्यादि हैं। फ़िल्म की शूटिंग सिनेमाहाल में रिलीज़ को ध्यान में रखते हुए बहुत बड़े पैमाने पर की जा रही है। तो तैयार हो जाइए फ़ैमिली स्टार जय यादव की एक और ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देखने के लिए।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
मनोरंजनगोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के […]
कला और संस्कृति



