जनप्रतिनिधि से ही वितरीत कराये घरौनी: घीसम प्रसाद, समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास सर्वे, मनरेगा, जीरो पावर्टी आदि विकास कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश, ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)) बड़हलगंज प्रधानमंत्री आवास सर्वे में कोई पात्र व्यक्ति बंचित न रहे, माह के अंत तक हर हाल में सर्वे हो जाना […]
जनप्रतिनिधि से ही वितरीत कराये घरौनी: घीसम प्रसाद,
समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास सर्वे, मनरेगा, जीरो पावर्टी आदि विकास कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश,
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)) बड़हलगंज प्रधानमंत्री आवास सर्वे में कोई पात्र व्यक्ति बंचित न रहे, माह के अंत तक हर हाल में सर्वे हो जाना चाहिए। श्रम विभाग में श्रमिको का रजिस्ट्रेशन, घरौनी का वितरण, जीरो पावर्टी के तहत अपलोड फोटो, मनरेगा जीयोटैग आदि कार्य अपने तय समय के अन्दर पुरा हो जाना चाहिए। यह बाते शुक्रवार को बड़हलगंज विकास खंड सभागार में कर्मचारियो की समीक्षा बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज घीसम प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि गांव में वितरीत होने वाली घरौनी को गांव के वरिष्ट नागरिको व जनप्रतिनिधियो से ही कराई जाय। जीरो पावर्टी के तहत अपलोड फोटो शासन स्तर से वापस आने के बाद उसको तत्काल दुसरा फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा के तहत पेन्डिंग जियो टैग, अधुरे कार्यपुर्ति व शुन्य चल रहे विकास कार्यो के प्रति नाराजगी जताई और शीघ्र ही कार्यो को पुरा करने व मनरेगा श्रमिको को सौ दिन का कार्य देने का निर्देश दिया।बीडीओ ने कहा कि महिला उन्नति योजना में प्रशिक्षण दिलाने हेतु समूह की पच्चीस पच्चीस महिलाओ का ग्रुप चयन कर लिया जाय। जिससे महिलाएं प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नही कि जायेगी। लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। समीक्षा बैठक के दौरान सहायक बिकास अधिकारी पंचायत योगेन्द्र सरोज, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम, सचिव वीरेंद्र कुशवाहा, अशोक सिंह, लालबहादुर, दीपक मौर्य, राहुल गुप्ता, समा अफरोज, अजय पान्डेय, जेई जयराम तिवारी, किशोरी लाल जायसवाल, आशीष कुमार, रामबहाल, रोजगार सेवक कैलाश पति, अनुप सिंह, दयानंद यादव, नीतु चौहान, अजीज, धनावती, देवेंद्र, मनोज कुमार, वेद आदि लोग मौजुद थे।