गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराई DJ ट्रॉली, एक कांवड़िए की मौत; दूसरा गंभीर रूप से झुलसा
गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तुर्रा नाला के पास ऊंचाई पर लगाया गया DJ सड़क किनारे गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से दो कांवड़िए गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।
⚡ ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक कांवड़ियों का जत्था दोहरीघाट से जल लेकर वापस लौट रहा था। डीजे बजाते हुए कांवड़िए पादरी बाजार से आगे पिपराइच की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान जंगल तिनकोनिया-पिपराइच मुख्य मार्ग पर तुर्रा नाला के पास ट्रॉली पर लगा ऊंचाई वाला DJ हाईटेंशन तार से छू गया। तार के संपर्क में आते ही तेज चिंगारी निकली और ट्रॉली में करंट उतर गया।
हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरातफरी मच गई।
🚨 दो कांवड़िए झुलसे, एक की मौत
हादसे में झुलसे दोनों कांवड़ियों को पहले पिपराइच सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
इलाज के दौरान जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा निवासी 24 वर्षीय करण चौहान की मौत हो गई।
वहीं 25 वर्षीय मोहन भारती गंभीर रूप से झुलसे हैं और उनका इलाज जारी है।
🔴 HIGHLIGHTS
-
⚡ 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराई DJ ट्रॉली
-
🚨 करंट की चपेट में आए दो कांवड़िए
-
🕯️ 24 वर्षीय करण चौहान की इलाज के दौरान मौत
-
🏥 25 वर्षीय मोहन भारती गंभीर रूप से झुलसे
-
🚑 पिपराइच सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
-
👮 हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली
🔎 हादसे के बाद जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद DJ संचालक ने घटनास्थल पर ही ट्रॉली से DJ उतार दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
⚠️ हादसे ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल






