ध्वस्त हो नदी में गिरा करमहिया पुल का दक्षिणी एप्रोच
संवाददाता अरविंद कुमार
नौतनवा/महराजगंज : नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही व शेख फरेंदा गांव के करमहिया टोला के बीच स्थित घाघरा नदी पर बने पुल का दक्षिणी एप्रोच सोमवार ध्वस्त हो भरभरा कर नदी में जा गिरा। जिससे पुल से वाहनों का आवागमन रुक गया है। ग्रामीणों ने एप्रोच निर्माण में धांधली का आरोप लगाया है और एप्रोच को दुरुस्त करने की मांग की है।
नेपाल के रूपन्देही जिला के तिनाव नदी से निकली करीब 10 किलोमीटर लंबी घाघरा नदी बरगदही गांव के मल्लाह टोला के पास डंडा नदी में आ मिलती है। यह नदी बरसात के दिनों में तेजी से उफनाती है। गन्ना विभाग करीब 12 वर्ष पूर्व इस नदी पर पुल का निर्माण कराया था। लेकिन निर्माण के दो वर्ष बाद ही पुल के एप्रोच ध्वस्त होने लगे। हर वर्ष पुल के एप्रोच बरसात मिट्टी व ईट के टुकड़ों से मरम्मत किए जाते थे। लेकिन दक्षिणी एप्रोच के कटान का सिलसिला जारी रहा। जिस पर लोक निर्माण विभाग ने लाखों रूपये की लागत से पत्थर युक्त एप्रोच बनाए। लेकिन यह एप्रोच भी कामगार व ठोस साबित नहीं हुआ। बरसात से उफनाई नदी का जल स्तर कम होते ही पुल दक्षिणी एप्रोच धंस गया। ग्रामीण सुग्रीव यादव, केदार साहनी, दयाशंकर पाठक, मोलहू प्रसाद व शिव शंकर ने बताया कि एप्रोच निर्माण में धांधली हुई है। जिससे वह निर्माण के चार माह भीतर ही ध्वस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग के जेई सुधीर वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही ध्वस्त हुए एप्रोच की मरम्मत करा दी जाएगी।
करमहिया घाट पर ध्वस्त हुआ पुल का एप्रोच।
ध्वस्त हो नदी में गिरा करमहिया पुल का दक्षिणी एप्रोच संवाददाता अरविंद कुमार नौतनवा/महराजगंज : नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही व शेख फरेंदा गांव के करमहिया टोला के बीच स्थित घाघरा नदी पर बने पुल का दक्षिणी एप्रोच सोमवार ध्वस्त हो भरभरा कर नदी में जा गिरा। जिससे पुल से वाहनों का आवागमन […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
अयोध्या, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की भव्य सौगात
ब्यूरो चीफ नीलम सिंह अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सौजन्य से आयोजित पत्रकार साथियों की भव्य विंध्याचल धाम यात्रा ने धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्द का ऐसा अद्भुत संगम रचा, जिसने पत्रकार जगत के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। अयोध्या से विंध्याचल पहुंचे पत्रकार साथियों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और […]


